back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आस्था के महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के शिविर का भी दौरा करेंगे

आज समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दिनों आस्था के प्रतीक के रूप में महाकुंभ चर्चा का केंद्र है। देश से अब तक करोड़ों लोगों ने महाकुंभ में जाकर संगम में स्नान किया है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनका पूरा मंत्रिमंडल भी शामिल है। आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रयागराज जाकर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके बाद उनका समाजवादी पार्टी के शिविर में भी जाने का प्रोग्राम प्रस्तावित है।

महाकुंभ प्रशासन को अभी तक शेड्यूल नहीं भेजा गया 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को 23 जनवरी को महाकुंभ जाना था हालांकि वह किसी कारण की वजह से नहीं जा सके। अब संभव है कि रविवार दोपहर को वह महाकुंभ में पहुंचकर संगम स्नान करें। हालांकि उनके दौरे को लेकर महाकुंभ प्रशासन को अभी तक कोई भी शेड्यूल नहीं भेजा गया है। बता दें कि मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा नदी में अखिलेश यादव ने स्नान किया था जिसके बाद सत्ता पक्ष की तरफ से उन्हें महाकुंभ में स्नान करने की सलाह दी गई थी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की “अखिलेश यादव को यहां आने से किसी ने नहीं रोका है वह आए और संगम में स्नान करें।”

योगी आदित्यनाथ ने भी मंत्रिमंडल के साथ लगाई थी डुबकी 

बीते रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पूरे मंत्रिमंडल की बैठक महाकुंभ क्षेत्र में आयोजित की गई थी। बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीर्थ नगरियों को विकसित करने की अपने प्लान के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने अपने 54 मंत्रियों के साथ एक साथ संगम में स्नान किया। उसे दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ-साथ NDA के सभी घटक दल के नेता मौजूद थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

फलाहारी महाराज की CM योगी से मांग, लिखा पत्र, बोले- ‘मुसलमानों को बृज की होली से दूर रखा जाए’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मथुरा की प्रसिद्ध बृज होली को लेकर एक नई बहस खड़ी हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...