back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी उपचुनाव को लेकर संजय निषाद ने BJP के सामने रखी ये मांग, अमित शाह से करेंगे मुलाकात

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों में उपचुनाव होने वाले हैं, जबकि मिल्कीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव टाल दिया गया है। निषाद पार्टी ने BJP से अपने उम्मीदवारों के लिए भी सीट की मांग की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की घोषणा की। उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। जबकि अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव को टाल दिया गया है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर 2024 रखी है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी, उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों में से 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी से कम से कम 1 विधानसभा सीट पाने के लिए कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार बीजेपी 9 विधानसभा सीटों में से 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी और 1 सीट अपने अन्य सहयोगी दल RLD को देगी, जो कि मीरापुर विधानसभा सीट है।

“बीजेपी गठबंधन धर्म का जरूर पालन करेगी”

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी से कटेहरी विधानसभा सीट और मझवां विधानसभा सीट की मांग कर रही है। लेकिन निषाद पार्टी को बीजेपी से इसको लेकर अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। निषाद पार्टी का कहना है कि उन्हें पूरे उम्मीद है कि बीजेपी गठबंधन धर्म का पालन करते हुए, कम से कम उन्हें 1 विधानसभा सीट जरूर देगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे

बता दें कि उत्तर प्रदेश की जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, उनमे कटेहरी विधानसभा सीट, करहल विधानसभा सीट, मीरापुर विधानसभा सीट, कुंदरकी विधानसभा सीट, फूलपुर विधानसभा सीट, सीसामऊ विधानसभा सीट, गाजियाबाद विधानसभा सीट, मझवां विधानसभा सीट और खैर विधानसभा सीट का नाम शामिल हैं। बता दें कि मझवां विधानसभा सीट पहले निषाद पार्टी के पास थी, जिसको उसने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जीता था। निषाद पार्टी से विनोद बिंद ने मझवां विधानसभा सीट से यहां जीत हासिल की थी।

लेकिन विनोद बिंद ने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव BJP के टिकट पर लड़ा और भदोही संसदीय क्षेत्र से जीत कर सांसद बन गए। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब निषाद पार्टी बीजेपी से मझवां विधानसभा सीट की मांग कर रही है और यहां से अपने उम्मीदवार को चुनाव लड़ाना चाहती है। राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने इशारों इशारों में मीडिया को जानकारी दी कि वह हरियाणा में नायब सैनी के शपथ समारोह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनके साथ बैठक होने के बाद ही वह इसका खुलासा करेंगे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...