back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौना इकट्ठा करने शिवराज निकलेंगे ठेला लेकर

भोपाल, 20 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खिलौने मिल सकें, इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं भोपाल में हाथ ठेला लेकर खिलौने जुटाने निकलेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों से आमजन को जोड़ने के मकसद से विशेष अभियान चलाने का मन बनाया है। उन्होंने कहा है, मैं भोपाल में निकलने वाला हूं, आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने इकट्ठा करने हाथ ठेला लेकर। लोगों को जोड़ने का यह मेरा मिशन है। हमारे बच्चे कुपोषित क्यों रहे।यह केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी नहीं है कि बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर दें। समाज में अवेयरनेस आनी चाहिए। चौहान ने आगे कहा, मैंने अपने क्षेत्र में किसानों से आह्वान किया है, फसल आई है, आंगनवाड़ी में कुछ गेहूं दे दो, कई जगह लोगों ने आंगनवाड़ी भर दी। किसी ने 50 किलो, किसी ने 25 किलो, कोई कमी ही नहीं रही, इतना पोषण आहार आ गया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, सरकार और पोषण आहार एक पक्ष है लेकिन जनभागीदारी जुटाना और लोगों के मन में यह तड़प पैदा करना कि, हमारे बच्चे कुपोषित नहीं रहेंगे, यह दूसरा पक्ष है। कई जगह खिलौनों की जरूरत है। अपनी आगामी योजना का जिक्र करते मुख्यमंत्री ने कहा, मैंने तय किया है कि, मैं आज तारीख तय कर रहा हूं, मैं खुद भोपाल में हाथ ठेला लेकर निकलूंगा। बोलूंगा बच्चों के लिए खिलोने दो। यह अवेयरनेस क्रिएट करके लोगों को जोड़ने का प्रयास है। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...