back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP के विजयपुर उपचुनाव में BJP को झटका, कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने मंत्री रामनिवास रावत को हराया

MP के विजयपुर उपचुनाव में BJP को झटका लगा है। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने सरकार में मंत्री रामनिवास रावत को हरा दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने यहां से प्रदेश सरकार में वन मंत्री रामनिवास रावत को टिकट दिया था। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने उन्हें सात हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। चुनाव को लेकर आधिकारिक परिणाम आना अभी बाकी है। उधर भाजपा ने रिकाउंटिंग की मांग की है।

विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट की गिनती शनिवार को श्योपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुई। पहले राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को 178 वोटों की बढ़त मिली। पहले राउंड में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा को 4049 और भाजपा के रामनिवास रावत को 3871 वोट मिले। इसके बाद दूसरे से 15वें राउंड तक लगातार भाजपा आगे रही। आठवें राउंड तक भाजपा की लीड 8661 वोटों की हो गई थी। हालांकि, नौवें राउंड में यह लीड कुछ घटी। इसके बाद रुझान में बड़ा उलटफेर 15वें राउंड के बाद देखने को मिला, जब कांग्रेस को 3547 वोटों की बढ़त मिली, जिससे भाजपा की लीड घटकर 1496 रह गई। इसके बाद 16वें राउंड में कांग्रेस 1842 वोटों से आगे निकल गई और 17वें राउंड में यह लीड बढ़कर 4747 हो गई। इसके बाद भाजपा इस लीड को पार नहीं नहीं कर पाई।

20वें राउंड के बाच कांग्रेस की लीड बढ़कर 6523 हुई

विजयपुर उपचुनाव की मतगणना में 20वें राउंड के मतों की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने 6523 वोटों की लीड ले ली थी। इस राउंड तक कांग्रेस को 97 हजार 318 और ने भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत से को 90,795 वोट मिले थे। इसके बाद आखिरी 21वें राउंड में कांग्रेस ने सात हजार से अधिक मतों से जीत हासिल कर ली। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने 7 हजार 228 वोट से जीत दर्ज की है।

मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया 

विजयपुर से पिछले चुनाव में विधायक चुने गए रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण यहां उपचुनाव हुआ। भाजपा की मोहन यादव सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। विजयपुर में 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी। यहां 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटो की गिनती के लिए 16 टेबल लगाई गई, जिन पर ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती हुई। हर टेबल के लिए एक गणना सुपरवाइजर तथा एक गणना सहायक नियुक्त किए गए थे। इसके साथ ही माईक्रो आब्जर्वर भी प्रत्येक गणना टेबल पर नियुक्त रहे।

327 मतदान केंद्रों पर हुआ था मतदान

13 नवंबर को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 327 मतदान केंद्रों पर 77.76 प्रतिशत मतदान हुआ था।विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 714 मतदाता थे। जिनमें से 1 लाख 5 हजार 713 पुरूष मतदाताओं ने तथा 92 हजार 357 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 1 लाख 98 हजार 71 वोट डाले गए। 79.14 पुरूषों तथा 76.25 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश सरकार ने बजट में खोला पिटारा, महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए ऐतिहासिक पैकेज का ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने विधानसभा में 4,38,317 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इसे...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵