back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एस जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री के बीच क्या बातचीत हुई?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेनी समकक्ष कुलेबा से द्विपक्षीय संबंधों को लेकर की बात

रफ्तार डेस्क नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा से द्विपक्षीय संबंधों को लेकर फोन पर बातचीत की। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि ” यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ द्विपक्षीय संबंधों और और आगे लेकर जाने को लेकर बात की।”

कुलेबा ने एक्स पर किया पोस्ट 

इसके साथ ही कुलेबा ने भी एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा, “इस साल की शुरुआत में मेरी नई दिल्ली की यात्रा और राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली में मुलाकात के आधार पर मैंने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को लेकर मेरे भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से बात की।

दो दिवसीय दौरे पर आए थे कुलेबा 

इससे पहले मार्च में एस जयशंकर के बुलाने पर कुलेबा नई दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान दोनों के बीच हुए बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों और रूस-यूक्रेन विवाद को शांतिपूर्ण हल करने को लेकर बात हुई थी।

शांतिपूर्ण तरीकों को बढ़ावा देगा भारत : प्रधानमंत्री  

प्रधानमंत्री मोदी जून में इस साल इटली में जी-7 समिट से इतर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मिले थे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की कई रिलीज में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत राजनीति और कूटनीति के जरिए विवाद को सुलझाने के हर संभव प्रयास को बढ़ावा देगा। दोनों नेताओं ने इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे के साथ जुड़े रहने पर भी सहमति जताई।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान जंग पर राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री, कहा-हिंद महासागर में ईरान के 3 जहाज थे, एक को भारत ने दी शरण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...