back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Eid 2025: ईदगाद मैदान पहुंचे सपा चीफ अखिलेश यादव! काफिला रोकने पर भड़के, बोले- ये कोई इमरजेंसी…

ईद के मौके पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को ईदगाह मैदान पहुंचे और उन्होंने योगी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को ईद-उल-फितर के मौके पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में ईदगाद मैदान पहुंचे। इस दौरान उनका काफिला रोक दिया गया। वहां रास्ते में काफी बैरिकेडिंग की गई थी। इस घटनाक्रम पर सपा प्रमुख भड़क गए। उन्‍होने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी है। और उन्होंने योगी सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई

‘देश को संविधान से नहीं चला रही बीजेपी’

इस घटनक्रम से नाराज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्‍होने साफ शब्‍दों में कहा कि, क्या इमरजेंसी है? क्या प्रेशन बनाना चाहते हैं कि दूसरे समुदाय के धार्मिक आयेाजनों में शामिल न हों? ऐसी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी। उन्‍होने कहा कि बैरिकेडिंग इसलिए की जा रही थी कि लोग त्योहार न मना पाएं। सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र को है। बीजेपी इस देश को संविधान से नहीं चला रही है। ये तानाशाही सरकार है किसी को त्योहार तक नहीं मनाने दे रही। 

‘तानाशाही समझूं या इमरजेंसी समझूं”

सपा चीफ अखिलेश यादव को लखनऊ में ईदगाद मैदान पर जाने से रोका गया। इससे अखिलेश भड़क गए। उन्‍होने कहा कि पूरी बैरिकेडिंग लगाकर मुझे आधे घंटे रोका गया। मैंने जानने का प्रयास किया कि, ऐसा क्यों किया जा रहा है। किसी के पास कोई जवाब नहीं था। मैं इसे तानाशाही समझूं या इमरजेंसी समझूं? क्या प्रेशन बनाना चाहते हैं कि दूसरे समुदायों के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल नही हो? वहीं अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की बात का समर्थन किया।

क्या बोले डीसीपी

ईद-उल-फितर 2025 समारोह को लेकर DCP पश्चिम, लखनऊ विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि, “लखनऊ में आज ईद की नमाज अदा की जा रही है। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हम लगातार CCTV और ड्रोन की मदद से भी निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बहुत पुख्ता की गई है।” अखिलेश यादव के आरोपों पर उन्होंने कहा कि, हो सकता है भीड़ रही हो। इस कारण गाड़ियां कुछ देर तक रुकी हों। बाकी क्या कुछ कहा है एक बार दिखा लेंगे। अखिलेश यादव के साथ वहां यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय भी पहुंचे थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵