back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सांसद पप्पू यादव को धमकाया, फोन करके कहा- सलमान खान से दूर रहो वरना…

सांसद पप्पू यादव ने बिहार DGP को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि उन्हें कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और उन्हें सलमान खान के मामले से दूर रहने की नसीहत दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार DGP को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान का खतरा बताया है। उन्होंने DGP को जानकारी दी है कि उनके पास UAE से थ्रेट कॉल आया था जिसमें उनसे कहा गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार उनके ठिकानों की रेकी कर रहा है। उनका कहना है कि इस कॉल में उन्हें सलमान खान मामले से दूर रहने की हिदायत दी गई है। अपनी जान को खतरा बताते हुए पप्पू यादव ने अपनी सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की है।

कॉल में पप्पू यादव से कहा गया कि गैंग के लोग उसे जान से मार डालेंगे। इसके साथ ही ये भी कहा गया कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में जैमर बंद करवाने के लिए एक लाख रुपये प्रतिघंटा के हिसाब से पैसे देकर, पप्पू यादव से बात करने की कोशिश कर रहा है। 

लॉरेंस बिश्नोई को बताया था दो टके का क्रिमिनल

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस घटना के बाद 13 अक्टूबर को पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताया था। उन्होंने लिखा था, ‘कानून अनुमति दे तो 24 घंटो में मैं इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।’

[EMBED]

इसके बाद पप्पू यादव ने 25 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट भी की थीं। इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट में जानकारी दी थी कि उनकी सलमान खान से बात हुई है और इस मुश्किल समय में सलमान खान मजबूती से डटे हुए हैं। उन्होंने बताया था कि शूटिंग में सलमान खान की व्यस्तता के चलते उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी।

[EMBED]

सोशल मीडिया पोस्ट से भी दी गई धमकी

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में पप्पू यादव को एक और धमकी मिलने की बात कही गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड जेल में बंद अमन गैंगस्टर के करीबी शक्स मयंक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पप्पू यादव को धमकी दी गई है कि उन्हें अपनी राजनीति पर फोकस करना चाहिए। इस पोस्ट में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई जिसके नतीजे जारी हो गए हैं। राज्य की पाचों सीटों पर...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...