back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुरसिंगधार नर्सिंग कालेज में 99 छात्र कोरोना पाजिटिव

नई टिहरी, 24 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना के मरीज लगातार जिले में बढ़ते ही जा रहे हैं। सुरिसंगधार नर्सिंग कालेज में 99 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से हड़कंप मच गया है। अभी 56 छात्रों की रिपोर्ट आना बाकी है। इस समय कालेज में 200 छात्र रह रहे हैं। दूसरी ओर नई टिहरी मुख्यालय पर एक 22 साल की युवती की कोरोना से मौत हो गई । जनपद में यह कोरोना से 13वीं मौत है। जनपद में कोरोना के मामले बढ़ने से डीएम इवा श्रीवास्तव ने सम्बंधित विभागों को पूरी ऐहतियात कोविड गाइड लाइन के अनुरूप बरतने की हिदायत दी है। सुरसिंगधार नर्सिंग कालेज में 99 छात्रों के संक्रमित होने से प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। डीएम इवा श्रीवास्तव का कहना है कि सुरिसंगधार कालेज को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। इसका कोविड सेंटर के रूप में भी प्रयोग किया जायेगा। नेगेटिव छात्रों को उनके घरों की ओर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। दूसरी ओर शनिवार दोहपर को कोरोना से बौराड़ी रहने वाली 22 वर्षीय युवती की मौत हुई है। डीएच बौराड़ी के प्रबंधक सेम कैमर ने बताया कि सुबह के वक्त युवती को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने के पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया । रास्ते में युवती की मौत हो गई। युवती का सैंपल लिया गया था। वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। कोविड के जिला सर्विलांस अधिकारी डा चेतन अग्रवाल ने बताया कि यह जिले में कारोना से 13वीं मौत है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

हापुड़ के VIP कॉलेज में हड़कंप! प्रिंसिपल ने छात्रा को दी मौत की धमकी, वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories