back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुल्तानपुर डकैती केस में एक और आरोपी ढेर, जानें STF ने किस ‘गुनहगार’ का कब और कैसे किया ‘हिसाब’!

सुल्तानपुर के डकैती कांड में आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद दूसरे आरोपी अनुज प्रताप सिंह की भी एनकाउंटर में मौत हो गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुल्तानपुर में 28 अगस्त को हुए सर्राफ डकैती कांड के एक-एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगेश यादव का एनकाउंटर भी हो चुका है। इस मामले में 20 सितंबर की सुबह यूपी पुलिस को एक और कामयाबी मिली और मुठभेड़ के बाद दूसरे आरोपी अजय यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अजय यादव को पैर में गोली लग गई। जबकि अब एक अन्य आरोपी अनुज प्रताप सिंह की भी एनकाउंटर में गोली लगकर मौत हो गई है। अभी तक इस मामले में 2 आरोपियों का एनकाउंटर हो चुका है जबकि 4 को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

5 सितंबर को मंगेश का एनकाउंटर

28 अगस्त को घटित इस घटना के अगले दिन 29 अगस्त को आरोपी विपिन सिंह ने रायबरेली कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद 3 सितंबर को अन्य तीन आरोपियों को भी सुल्तानपुर के कोतवाली क्षेत्र में पुलिसिया मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसमें पुष्पेंद्र सिंह, सचिन सिंह और त्रिभुवन कोरी शामिल है। इन गिरफ्तारी के बाद 5 सितंबर को मंगेश यादव भी एनकाउंटर ने मारा गया था जिसे लेकर खूब सियासत हुई थी। मंगेश यादव एक लाख रुपये का इनामी बदमाश था जिसपर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज थे।

11 सितंबर से 20 सितंबर तक 5 और गिरफ्तारी हुई

मंगेश यादव के एनकाउंटर (Mangesh Yadav Encounter) के बाद बाकी आरोपी भी पुलिस की रडार में थे। 11 सितंबर को यूपी पुलिस को सफलता मिली और 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन आरोपियों में विनय शुक्ला, अरविंद यादव, दुर्गेश सिंह और विवेक सिंह शामिल हैं। 20 सितंबर को जब पुलिस निशानदेही पर अजय यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी तो आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी थी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और आरोपी अजय घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखलीय है कि मामले में ताजा कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में एक और आरोपी अनुज प्रताप सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी की पहचान अमेठी के मोहनगंज इलाके के रहने वाले के तौर पर हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक को मद्देनजर रखते हुए सरकार हुई सक्रिय तथा स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश

सुलतानपुर- 07 अक्टूबर को मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान (01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर,...
spot_img

Latest Stories

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵