back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL में कमेंट्री के दौरान फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, बोले- इस लड़ाई से उन्हें क्या मिला?

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्‍सा है। इस गुस्से का असर क्रिकेट जगत में भी देखने को मिला है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। पहलगाम हमले को लेकर क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए इस कायराना हरकत की निंदा की है। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, उन्होंने अपना गुस्सा IPL में कमेंट्री के दौरान जाहिर किया है।

सुनील गावस्कर ने जताया गुस्सा

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्‍सा है। इस गुस्से का असर क्रिकेट जगत में भी देखने को मिला है। जहां कई क्रिकेट खिलाड़ी पहले ही अपना गुस्‍सा जता चुके हैं तो वहीं सुनील गावस्कर ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे उनके गुस्‍से से भरी वीडियो वायरल हो गई। 

सुनील गावस्कर ने कही ये बात 

सुनील गावस्कर ने सोशल मीडिया हैंडल एक्‍स पर कहा कि आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों के परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घटना में शामिल सभी आतंकियों और उनके हैंडलर्स से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि इस लड़ाई से आखिर उन्‍हें क्या हासिल हुआ है? पिछले 78 सालों से एक मिलीमीटर जमीन भी इधर से उधर नहीं हुई। क्या कभी ऐसा हआ है? इसलिए अगले 78,000 सालों में भी कुछ भी नहीं बदलने वाला। ऐसे में हम (पाकिस्तान) क्यों शांति से नहीं रहते और क्यों अपने देश को मजबूत बनाने पर काम नहीं करते ? यही मेरी अपील है।  

कमेंटेटरों ने काली पट्टी बांधकर दिखाया रोष

 

बता दें कि बीसीसीआई भी पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कर चुका है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मैच से पहले दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वांजलि व्‍यक्‍त की गई थी। इसके अलावा कई गतिविधियों पर रोक भी लगाई थी। हमले के प्रति गुस्‍सा जाहिर करते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ी, अधिकारी और कमेंटेटर हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे थे। 

आतंकी हमले में मारे गए थे 26 लोग

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर को आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और जिनमें ज्यादातर पर्यटक ही थे। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा घातक हमला है। पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है तथा देश व दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा जगह है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...