back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केली कुओको ने जिंदगीभर शादी नहीं करने की खाई कसम

लॉस एंजेलिस, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड स्टार कैली कुओको ने जिंदगी भर शादी नहीं करने की कसम खाई। उन्होंने कहा है कि पिछले साल दूसरे पति कार्ल कुक से अलग होने के बाद वह फिर कभी शादी नहीं करेंगी। फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बैंग थ्योरी की एक्ट्रेस पिछले साल सितंबर में शादी के तीन साल बाद अपने पति कार्ल कुक से अलग हो गई थीं। ग्लैमर पत्रिका को दिए इंटरव्यू में केली कुओको ने कहा, उन्हें अब शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, इसलिए वो कभी भी शादी नहीं करेंगी। कुओको ने कहा, मैं एक लंबे समय तक चलने वाला रिश्ते में रहना पसंद करूंगी, लेकिन मैं फिर कभी शादी नहीं करूंगी। बिल्कुल नहीं, आप सचमुच इसे कवर पर रख सकते हैं। 36 वर्षीय एक्ट्रेस ने कहा- मैं बेहतर बनना चाहती हूं। मुझे लगता है कि इससे उबरने में मुश्किल होगी। मैं इसके बारे में चिकित्सक से भी बात कर रही हूं। मैं सुपरवुमन नहीं हूं, मैं सामान्य महिला हूं आपको बता दें कि केली कुओको की पहली शादी सिंतबर 2013 में टेनिस खिलाड़ी रयान स्वीटिंग के साथ हुई थी। लेकिन ये शादी 21 महीने के बाद टूट गई। उनकी दूसरी शादी 2018 में कार्ल कुक से हुई। दोनों पिछले साल अलग हो गए। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵