back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday: ‘1 शेर का जवाब 2 शायरी से नहीं दिया तो कर्ज रह जाएगा’ सुषमा स्वराज के जवाब से खिलखिला उठा था सदन

आज देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती है। सुषमा स्वराज को उनकी हाजिरजवाबी के लिए भी याद किया जाता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आज जंयती है। 14 फरवरी 1952 को अंबाला कैंट में जन्मी सुषमा स्वराज एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता और शालीनता की परिचायक रही हैं। दिल्ली मे जब साहिब सिंह वर्मा के नेतृ्त्व में बीजेपी सरकार चल रही थी तो बढ़ती हुई प्याज की कीमतों के चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उनके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए किसी चेहरे को विश्वसनीय माना गया तो वह सुषमा स्वराज हीं थी। इसके बाद वह देश की संसद में पहुंची और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ उनके किस्से आज भी जीवंत हैं।

जब मनमोहन सिंह पर शायरी के जरिए वार कर रही थीं सुषमा स्वराज

15वीं लोकसभा में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद थे और नेता प्रतिपक्ष का पद सुषमा स्वराज के पास था। सुषमा स्वराज के पास बोलने की ऐसी शानदार कला थी कि वह बिना किसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए ऐसी बाते कह देती थीं जिस न सिर्फ प्रभावी होती थी बल्कि तथ्यात्मक भी होती थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बीजेपी पर हमलावर होते हुए कह रहे थे कि ‘हम को उनसे वफा की है उम्मीद, जो नहीं जानते वफा क्या है।’ सुषमा स्वराज ने बिना लाग लपेट के उन्हें उसी शायराना अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि ‘कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं ही नहीं कोई बेवफा होता।’ इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर आपके 1 शेर के जवाब में 2 शायरी न पढ़ी तो कर्ज बाकी रह जाएगा। और फिर उन्होंने दूसरी शायरी पढ़ी- तुम्हें वफा याद नहीं, हमें जफा याद नहीं, जिंदगी और मौत के दो ही तराने है, एक तुम्हें याद नहीं, एक हमें याद नहीं। संसद का वह सत्र आज भी सुषमा स्वराज के शायराना अंदाज के लिए जाना जाता है। 

संस्कृत में शपथ लेती थीं सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज जिन भी संवैाधानिक पदों पर रहीं उन्होंने उसकी शपथ संस्कृत भाषा में ली। वह न सिर्फ संस्कृत में शपथ लेती थी बल्कि संस्कृत भाषा में धाराप्रवाह भाषण भी दिया करती थीं। संस्कृत के अलावा अंग्रेजी भाषा पर भी उनकी पकड़ शानदार थी। और जब वह कर्नाटक से चुनाव लड़ रही थीं तो उन्होंने कन्नड़ भाषा में भाषण देकर सबको हैरान कर दिया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...