back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्थी: पोन्नियिन सेलवन के फिल्मांकन के दौरान मैंने वह सब जीया जिसका मैंने सपना देखा था

चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता कार्थी का कहना है कि निर्देशक मणिरत्नम की आगामी फिल्म पोन्नियिन सेलवन के फिल्मांकन के दौरान उन्होंने जो सपना देखा था, वह उन्होंने जीया है। पोन्नियिन सेलवन एक शानदार कहानी है जो राजकुमार अरुलमोझी वर्मन के शुरूआती जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। जिन्हें बाद में महान राजा राजा चोजन के रूप में जाना गया। कल्कि की क्लासिक पर आधारित इस फिल्म में कार्थी वंधियाथेवन का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। ट्विटर पर कार्थी ने लिखा, मैं हमेशा से घोड़ों पर मोहित रहा हूं। मैंने काशमोरा के लिए घुड़सवारी सीखी थी। पोन्नियिन सेलवन के फिल्मांकन के दौरान मैंने वह सब जीया, जिसका मैंने सपना देखा था। मणिरत्नम द्वारा के ड्रीम प्रोजेक्ट पोन्नियिन सेलवन में अभिनेता विक्रम, ऐश्वर्या राय, तृषा, कार्थी, जयम रवि, जयराम, पार्थिबन, लाल, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रभु और प्रकाश राज सहित कई बड़े सितारे हैं। यह परियोजना देश में अब तक की सबसे महंगी परियोजनाओं में से एक होगी। ए.आर. रहमान इस फिल्म मेंसंगीत दे रहे हैं और छायांकन रवि वर्मन द्वारा किया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कला निर्देशक थोट्टा थरानी प्रोडक्शन डिजाइन के प्रभारी हैं जबकि मणिरत्नम के विश्वसनीय संपादक श्रीकर प्रसाद इसके संपादन का काम संभाल रहे हैं। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵