back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर की किचन से हवाई सफर तक हर जगह मौजूद है टाटा, जानिए TATA ग्रुप ने कैसै बदल दी भारत की तस्वीर

9 अक्टूबर 2024 की देर रात भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया था। भारत के विकासशील होने में टाटा ग्रुप का बहुत अहम योगदान रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टाटा ग्रुप देश का ऐसा औद्योगिक केंद्र है जिसका भारत के विकासशील देशों की सूची में शामिल होने में बड़ा योगदान है। जमशेदजी टाटा ने इस ग्रुप की स्थापना की जिसके बाद इसने रतन टाटा के नेत्तृव में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की की। आज शायद ही कोई घर बाकी रहा हो जहां टाटा का निर्मित सामान रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल न किया जाता हो। आज टाटा ग्रुप के इसी पहलू पर प्रकाश डालेंगे कि कैसे टाटा ने भारत की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका अदा की है।

जमशेदपुर से मिली टाटा ग्रुप को पहचान

स्टील सिटी जमशेदपुर टाटा की तरक्की का पहला पड़ाव रहा है। रतन टाटा ने इस शहर को अपना औद्योगिक केंद्र उस समय बनाया जब इस शहर में संभावनाए न के बराबर थी। टाटा ग्रुप ने स्टील प्लांट इसी शहर में स्थापित किया था। इसकी स्थापना के बाद से ही इस क्षेत्र का कायाकल्प हो गया, सडकों का चौडीकरण किया गया, सार्वजिनक पार्क, पक्की नालियों की दशा बदल दी गई। जमशेदपुर स्टील प्लांट की स्थपना के बाद यहां साल 1918 में टाटा मेन हॉस्पिटल का निर्माण किया गया जिसे शुरुआत में डिस्पेंसरी के तौर पर खोला गया था। 1918 के बाद से अब तक इस अस्पताल की क्षमता में शानदार बढ़ोतरी हुई है। इसमें अब करीब 1000 बेड की क्षमता है, ICU, CCU है।

मुंबई होते हुए कोलकाता पहुंचा था टाटा का कारवां

आज मुंबई की शान कहा जाने वाले ताज होटल का निर्माण भी 16 दिसंबर 1903 में टाटा ग्रुप ने किया था। यह जमशेदजी टाटा का ड्रीम प्रोजेक्ट था जो उनके जीवित रहते ही पूरा हो गया। इसके अलावा मुंबई में ही टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल का निर्माण भी टाटा ग्रुप ने ही किया था। साल 1941 में निर्मित यह अस्पताल कैंसर का ग्लोबल हॉस्पिटल है। इसके बाद टाटा समूह कि विकास यात्रा कोलकाता पहुंची जहां उन्होंने हावड़ा ब्रिज बनाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने ब्रिज के निर्माण में 23,500 टन स्टील का योगदान दिया जो कि ब्रिज के निर्माण मे लगी स्टील का 90 प्रतिशत है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: सादगी, सोच और सफलता की मिसाल रतन टाटा, जानिए अधूरी मोहब्बत से बिजनेस आइकन बनने तक की कहानी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 28 दिसंबर को देश के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में शामिल रतन टाटा का जन्मदिन है। भले ही वह अब हमारे...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵