back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Russia के दागिस्तान में आतंकी हमला, 15 लोगों के मारे जाने की सूचना, पादरी का गला काटा और सिनेगॉग में लगाई आग

Russia के दागिस्तान क्षेत्र में आतंकवादियों ने हमला कर 15 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मरने वालों में अधिकतर पुलसकर्मी हैं। इसके अलावा आतंकियों ने एक चर्च पर हमला कर पादरी का गला काट दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रूस के दागिस्तान क्षेत्र में रविवार को आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों ने एक सिनेगॉग, 2 चर्च और 1 पुलिस पोस्ट को निशाना बनाया है। जिसमें कम से कम 15 पुलिस अधिकारियों और 1 पादरी की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। जिनमें से कुछ की हालत काफी गंभीर है। हालांकि रूसी सुरक्षाबलों ने सभी 6 हमलावरों को भी मार गिराया है। इसकी जानकारी रूस के अधिकारियों ने दी है।

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है दागिस्तान

गौरतलब है कि दागिस्तान एक मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। इस क्षेत्र को रेसलर्स और MMA फाइटर्स का गढ़ कहा जाता है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक सिनेगॉग और चर्च डर्बेंट में स्थित है। वहीं पुलिस पोस्ट पर हमला यहां से करीब 12 किमी दूर दागिस्तान की राजधानी माखचकाला में हुआ है।

ऑटोमैटिक हथियारों से लैस होकर आए थे आतंकी

रूसी अधिकारियों के अनुसार कुछ अनजान लोगों ने ऑटोमैटिक हथियारों से एक सिनेगॉग और एक चर्च पर गोलीबारी कर दी। जिसमें कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं चर्च में हुए हमले में चर्च के पादरी के साथ कुछ अन्य लोग भी मारे गए हैं। पादरी का गला काट दिया गया है। वो 66 साल के थे और काफी बीमार थे।

यहूदियों के एक प्राचीन सिनेगॉग को किया आग के हवाले

रूस की मीडिया रशिया टुडे के मुताबिक हमला करने के बाद सभी हमलावर एक गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं कुछ जगहों पर बताया जा रहा है कि 2 आतंकियों को मारा जा चुका है।एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक दक्षिण काकेशस में यहूदी समुदाय का एक प्राचीन सिनेगॉग है। जिसमें आतंकियों ने हमला करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। वहीं घायलों में ज्यादातर पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

इस संबंध में दागिस्तान गणराज्य के प्रमुख सर्गेई मेलिकोव ने भी अपना बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने सामाजिक स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास किया है। हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्‍मीर के नौगाम धमाके पर अरविंद केजरीवाल ने सरकार से पूछे तीखे सवाल,कहा-देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ क्यों?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्‍मू-श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात हुए खतरनाक विस्फोट ने हड़कंप मचा दिया। विस्फोट इतना भीषण था...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵