back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

22 मई रविवार को खुलेंगे सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट

चमोली, 21 मई(आईएएनएस) 22 मई रविवार को सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इसके तहत शनिवार को पंज प्यारों के नेतृत्व में यात्रा गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं का जत्था 22 मई की सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके लिए दोनों धामों की फूलों से भव्य सजावट की जा रही है। दो साल बाद अपने भव्य स्वरूप में शुरू हो रही हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर भ्यूंडार घाटी में उल्लास का माहौल है। व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। जत्थे में शामिल होने के लिए तीन हजार से अधिक श्रद्धालु गोविंदघाट व जोशीमठ गुरुद्वारा पहुंचे हैं। इनमें सरदार जनक सिंह व गुरवेंद्र सिंह का जत्था भी शामिल है। ये दोनों जत्थे बीते 20 वर्षों से कपाटोद्घाटन व कपाटबंदी के मौके पर धाम में मौजूद रहते हैं। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी 22 मई को खोले जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है और घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालक भी पड़ावों पर पहुंच चुके हैं। आईएएनएस स्मिता/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...