back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचीं अंबा प्रसाद

रामगढ़, 06 जून (हि.स.)। रामगढ़ सदर अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद अपने घर पहुंच गई हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। चिकित्सकों के मशवरे के बाद फिलहाल विधायक अंबा प्रसाद ने रविवार को अपना सारा कार्यक्रम रद्द कर दिया है। शनिवार की देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालांकि, अभी तक ट्रूनेट से होने वाले कोरोना जांच की रिपोर्ट अभी तक उन्हें नहीं मिली है। विधायक उस रिपोर्ट के आने तक का इंतजार कर रही हैं। अगर उस जांच में भी कोरोना संक्रमण का रिपोर्ट नेगेटिव आता है, तो वे सोमवार से क्षेत्र दौरे का कार्यक्रम शुरू कर सकती हैं। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने विधायक अंबा प्रसाद भुरकुंडा गई थी। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें चक्कर आने लगा था, जिसकी वजह से आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...