back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Viral Video: ससुराल वालों ने बहू को पेड़ से बांधकर पीटा, पीड़िता का रो-रोकर होता रहा बुरा हाल; FIR दर्ज

Viral Video: इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला को किस तरह से पेड़ से बांधा गया है और उसे रोते- बिलखते हुए देखा जा सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ की एक महिला को उसके ससुराल वालों ने खुलेआम पेड़ से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला को किस तरह से पेड़ से बांधा गया है और उसे रोते- बिलखते हुए देखा जा सकता है।

पीड़ित महिला के मायके वालों ने इस घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है

पीड़ित महिला के आसपास के गांव की अन्य औरते और बच्चे बैठे हुए इस घटना को देखते हुए देखे जा सकते हैं। आखिर में इस पीड़िता महिला को उसके मायके से पहुंचे परिवार वाले मुक्त कराते हैं। यह घटना 6 जून 2024 की है। पीड़ित महिला के मायके वालों ने इस घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है। इस घटना की वीडियो भी काफी वायरल हो रही है। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की शादी अलीगढ जिले के अतरौली के गांव सूरतगढ़ में महेश के साथ हुई थी।

उसके ससुराल वाले उसे बाइक लाने के लिए दवाब बनाते थे

पीड़िता के आरोपों के अनुसार उसके ससुराल वाले उसे बाइक लाने के लिए दवाब बनाते थे और उसको इसके लिए मारते थे। पीड़िता का कहना है कि उसके पिताजी ने उसकी शादी में 5 से 6 लाख रूपये लगाए थे। फिर ये बाइक की मांग करने लगे। मेरे पिताजी इस टेंशन में खत्म हो गए। पीड़ित महिला का कहना है कि अब उसके ससुराल वाले उसे पेड़ में बांधकर मार रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो एक दिन वे मुझे जान से मार देंगे।

महिला ने देवर और ससुर पर छेड़खानी के भी आरोप लगाए हैं

महिला ने देवर और ससुर पर छेड़खानी के भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे प्रताड़ित करने में सास, देवर, ससुर और चाचा सब शामिल हैं। एएसपी अमृत जैन ने मीडिया को जानकारी दी कि अतरौली में एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटने के घटना संज्ञान में आया है। थाना क्वार्सी ने इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन कर लिया है। अब आगे की कार्यवाही करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बेटी की शादी से पहले दामाद संग फरार, फिर उसे छोड़ जीजा के साथ गई अनीता, अलीगढ़ की रिश्तों को झकझोरती कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आई एक कहानी ने रिश्तों की परिभाषा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला मडराक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...