back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nam vs SCO, T20 World Cup 2024: नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच रात 12:30 बजे से मुकाबला, जानें कौन टीम है भारी

T20 World Cup 2024 : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 12वां मैच आज रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें दूसरा मैच खेलेंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 12वां मैच नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें बारबाडोस स्थित केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में भिड़ेंगी। बता दें, इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीतकर नामीबिया यहां आ रही है। टीम ने ओमान को सुपर ओवर में हराया था। दूसरी ओर स्कॉटलैंड का इंग्लैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

बारबाडोस की पिच किसके लिए मददगार?

केंसिंग्टन ओवल की पिच अपनी गति और सीम के लिए चर्चित है। यहां स्पिनरों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। जबकि, बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ता है। यह वेस्टइंडीज की सबसे तेज पिचों में से एक है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को फायदा पहुंचता है। मैदान पर टी-20I में पहली पारी का औसत स्कोर 156 था। इस लिहाज से इस पिच पर अधिक हाई स्कोरिंग मैच नहीं दिखती। केंसिंग्टन ओवल में टी-20 के 45 मैच खेले गए हैं। इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 29 मैच जीती है। जबकि, पहले गेंदबाजी करने वाली 13 मुकाबलों में बाजी मारी है।

स्कॉटलैंड पर नामीबिया का भारी

हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने एक-दूसरे खिलाफ टी-20 के 3 मुकाबले खेले गए हैं। नामीबिया टीम ने तीनों मैचों में जीत दर्ज की है। आखिरी मैच 2021 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच हुई थी। उसमें नामीबिया ने 4 विकेट से बाजी मारी थी।

नामीबिया का स्क्वॉड

कप्तान गेरहार्ड इरास्मस, माइकल वैन लिंगेन, ज़ेन ग्रीन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, टैंगेनी लुंगामेनी, निको डेविन, जेजे स्मिट, जान फ्रिलिंक, जेपी कोट्ज, डेविड विसे, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मालन क्रूगर, पीडी ब्लिगनॉट।

स्कॉटलैंड का स्क्वॉड

कप्तान रिची बेरिंगटन, ब्रैड करी, मैथ्यू क्रॉस, ओली हेयर्स, क्रिस ग्रीव्स, जैक जार्विस, माइकल लीस्क, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, क्रिस सोल, सफ्यान शरीफ, चार्ली टियर, मार्क वाट, ब्रैड व्हील।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...