back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश में कुत्तों के काटने का मुद्दा संसद पहुंचा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- वर्ष 2023 में 30 लाख…

Dog Bite Cases: जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में देश में कुत्तों के काटने के 30.50 लाख मामले सामने आ चुके हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में आवारा कुत्तो के काटने की घटनाएं बढ़ते ही जा रही है। हम सबको आए दिन अखबारों, टीवी चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से आवारा कुत्तो के काटने की खबर देखने को मिलती रहती है। यही नहीं पालतू कुत्ते भी इस मामले में कम नहीं हैं। उनके द्वारा भी लोगों को काटने की खबर सामने आती रहती है। दिल्ली एनसीआर से भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

संसद में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जवाब

अब यह मामले संसद तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में देश में कुत्तों के काटने के 30.50 लाख मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कुत्ते के काटने के कारण वर्ष 2023 में 286 लोगों की मौत हो गई। संसद में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने एक सवाल का जवाब देते हुए लोकसभा में कुत्ते के काटने के आकड़े पेश करते हुए कहा कि आइडीएसपी ने कुत्तों के काटने के आकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार वर्ष 2023 में 30,43,339 मामले कुत्ते के काटने के हैं। वहीं कुत्तो के काटने के कारण वर्ष 2023 में 286 मौते हुई हैं। 

केवल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में यह योजना लागू नहीं है

उन्होंने वर्ष 2023 में कुत्तो के काटने की वजह से लगे रेबीज के टीकों की संख्या भी बताई। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने संसद में बताया कि वर्ष 2023 में कुत्तो के काटने के कारण 46,54,398 रेबीज के टीके लगाए गए थे। उन्होंने जानकारी दी कि भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय देश के सभी राज्यों में रेबीज से बचाव और इसके नियंत्रण के लिए कार्यक्रम क्रियान्वित कर रहा है, इसमें केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जानकारी दी कि केवल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में यह योजना लागू नहीं है।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद...
spot_img

Latest Stories

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵