back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई के लिए अगले 48 घंटे अहम, राज्‍य में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, आज भी अलर्ट जारी

राज्‍य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी बारिश के चलते मुंबई के लोगों को अलर्ट रहने की अपील की है। सीएम ने कहा कि अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए अहम होंगे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र के राजधानी मुंबई और राज्‍य के कई इलाको में पिछले 24 घंटो में लगातार मूसलाधार बारिश ने लोगों और यातायात की मुश्किलें खड़ी कर दी है। लगातार बारिश से मुंबई और आसपास इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके है। यातायात सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। राज्‍य के अलग-अलग हिस्सों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

 भारी बारिश के चलते मुंबई के कई हिस्‍सों में जलजमाव और जलभराव की स्थि‍ति हो गई है। कई इलाकों में सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। शहर में यातायात व्‍यवस्‍था पूरी तरह से ठप पड़ गया है। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा चुका है। क्योंकि कई रेल लाइनें पानी में डूब गई हैं। कई जगहों पर लोकल ट्रेनें रोक दी गई हैं। चेतावनी के चलते कॉलेज-स्‍कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। 

महाराष्‍ट्र के लिए अगले 48 घंटे अहम

वहीं, राज्‍य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी बारिश के चलते मुंबई के लोगों को अलर्ट रहने की अपील की है। सीएम ने कहा कि महाराष्‍ट्र के अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए अहम होंगे। इन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

CM फडणवीस ने स्थिति की समीक्षा की

महाराष्‍ट्र के ताजा हालातों में सीएम देवेंद्र फडणवीस लगातार निगरानी कर रह है। हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र कई इलाकों को हाई अलर्ट दिया है। भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति की समीक्षा की और प्रशासन के सभी विभागों से अलर्ट पर रहने को कहा है।  

राज्‍य में अब तक 10 लोगों की मौत

बता दें कि, महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग इलाको में लगातार हो रही बारिश की वजह से राज्य में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, बड़े पैमाने पर संपत्तियों और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश और बाढ़ की वजह से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵