back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद की सुरक्षा में सेंध! पेड़ पर चढ़ा युवक, दीवार फांदी और पहुंच गया गरुड़ द्वार तक

संसद की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की सर्वोच्च विधायिका संसद की सुरक्षा में शुक्रवार सुबह उस समय भारी सेंध लग गई, जब एक संदिग्ध युवक पेड़ के सहारे चढ़कर दीवार फांदता हुआ परिसर के भीतर घुस आया। हैरान करने वाली बात यह रही कि वह सुरक्षा घेरा पार कर सीधे नए संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया। बता दें, यह वही प्रवेश द्वार है, जहां से सांसद और विशिष्ट अतिथियों का आना-जाना होता है। 

यह सनसनीखेज घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है। चश्मदीदों के अनुसार, युवक ने रेल भवन की ओर से लगे एक पेड़ का सहारा लिया और सुरक्षा दीवार को फांदते हुए परिसर में प्रवेश किया। कुछ ही पलों में वह संसद भवन के बेहद करीब पहुंच चुका था। खैर हुई कि, CISF के मुस्तैद जवानों की नजर समय रहते उस पर पड़ गई और उन्होंने तुरंत उसे काबू में कर लिया।

CISF ने दिखाई चौकसी, पुलिस कर रही पूछताछ

पकड़े गए युवक को तुरंत संसद मार्ग थाना ले जाया गया, जहां दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने उससे लंबी पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां कोई जोखिम नहीं लेना चाहतीं। सभी कोणों से जांच की जा रही है मानसिक स्थिति, इरादा, और किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं था, इन पहलुओं पर जांच जारी है।

संसद सत्र के ठीक बाद की घटना, सुरक्षा पर सवाल

गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र ठीक एक दिन पहले, यानी गुरुवार, 21 अगस्त 2025 को समाप्त हुआ था। 21 जुलाई से शुरू हुए इस सत्र के दौरान कुल 21 बैठकें हुईं। जहां विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने कई अहम विधेयक पारित किए। सत्र समाप्त होने के एक दिन बाद जब परिसर अपेक्षाकृत शांत था, उसी समय यह सुरक्षा चूक सामने आई।

क्या है असली मंशा? जांच में जुटी एजेंसियां

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उस व्यक्ति का उद्देश्य क्या था? क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था या फिर केवल एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति की करतूत? दिल्ली पुलिस, IB और संसद सुरक्षा विभाग इसकी गहराई से जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने सुरक्षा घेराबंदी कर समीक्षा शुरू कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेड़ के सहारे दीवार फांदना कोई सामान्य बात नहीं है। इससे यह मालूम होता है कि, कुछ क्षेत्रों में सुरक्षा ढांचे की खामियां अभी भी बनी हुई हैं। जहां विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह घटना आने वाले दिनों में संसद सुरक्षा को लेकर नई नीतियों और सख्ती की राह खोल सकती है। एक तरफ देश को सुरक्षित रखने वाली संसद की किलेबंदी है, तो दूसरी ओर एक व्यक्ति का इस तरह से भीतर पहुंच जाना चेतावनी से कम नहीं। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या सामने आता है और सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किए जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। देश को चलाने, विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और करोड़ों...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵