back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्मी में शरीर को ठंडा रखते है ये 8 देशी ड्रिंक, फिर लू आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती

भीषण गर्मी का तौर शुरु हो गया है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। इस पानी को अलग-अलग पेय के रूप में पी सकते हैं। ये शरीर के लिए बेहत लाभदायक होते है।

नई दिल्‍ली ,रफ्तार डेस्‍क । देश के कई हिस्‍सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप शुरु हो गया है। इस तेज गर्मी में कई तरह की परेश‍ानियां का सामना करना पड़ाता है। जैसे- हीट स्ट्रोक (Heatstroke) यानी लू लगना और डिहाइड्रेशन की समस्या शामिल है। साथ ही, गर्मी के दिनों में लू लगने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसी खास देशी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो पूरी गर्मी आपकी बॉडी को कूल रखने में मदद कर सकती है। साथ ही इस ड्रिंक को पीने से आपके शरीर में एनर्जी भी भरी रहेगी।

नींबू पानी (Lemon Water)

गर्मी के मौसम में नींबू पानी सबसे आसान और सस्ता तरीका ड्रिंक है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर कोतुरंत ताजगी देता है। यह शरीर के थकान को दूर करता है। इसमें आप हल्का सा काला नमक और भुना जीरा भी डालकर पी सकते है। 

आम पन्ना (Mango Panna)

कच्चे आम से तैयार हुआ यह प्राकृतिक और पारंपरिक ड्रिंक्स है। यह आपको लू से बचाने में मदद कर सकता है। इसमें काला नमक और भुना जीरा मिलाकर पीने से शरीर को ताजगी और ठंडक महसूस होती है। जिससे इसमें एनर्जी भी बनी रहती है।

छाछ (Buttermilk)

आमतौर पर सभी के घरों में दूध या दही उपलब्‍ध रहता है। ऐसे में आप दही से बनी छाछ पी सकते है। यह पाचन क्रिया में सुधार का काम करता है। और शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। इसमें स्वादानुसार नमक और पुदीना डालकर पीना अधिक लाभकारी हो जाता है। 

नारियल पानी (Coconut Water)

नारियल पानी एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक्‍स है। नारियल पानी न सिर्फ शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि इससे शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है। तेज गर्मी में इसका पानी पीना बहुत ही फायदेमंद हो जाता है। 

बेल का शरबत (bael syrup)

गर्मियों के दिनों में बेल फल का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, साथ ही यह शरबत पीने से पेट की समस्याओं में भी राहत मिलती है। यह पारंपरिक और देशी ड्रिंक्‍स आयुर्वेदिक पेय गर्मियों में ज्‍यादातर पीया जाता है। 

जलजीरा (Jalajira)

गर्मियों के दिनों में जलजीरा का सेवन करने से पेट को ठंडक देता है और भूख भी बढ़ाता है। इसमें पुदीना, जीरा, नींबू, काला नमक व अन्य मसालों का स्वाद होता है, यह एक मसालेदार ठंडा पेय है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। 

कोकम शरबत (Kokum Sharbat)

कोकम फल चीनी, और मसालों से मिलाकर बनाया जाने वाला एक ताज़ा पेय है। यह गर्मी में प्यास बुझाने और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। यह रिफ्रेश करने के साथ खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को दोबारा देता है। कोकम शरबत को कोकम जूस की तरह भी माना जाता है।

गन्‍ने का रस (sugarcane juice)

इन गर्मियों के दिनों में गन्ने का रस खास तौर पर पीया जाता है। यह एक प्राकृतिक मिठास और एनर्जी से भरपूर होता है, जो गर्मी में थकान को दूर करता है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है और पेशाब की जलन से भी राहत देता है। सड़क किनारे मिलने वाला ठंडा गन्ने का रस गर्मी का सबसे लोकप्रिय जूस है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵