back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दो घर गिरे, एक व्यक्ति की हुई मौत

बचाव कार्य हुआ समाप्त, सभा लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में महिला कांस्टेबल भी हुई घायल, खतरे से बाहर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मंगलवार को दो घर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में 8 लोगों को बचा लिया गया है। यह घटना खोया गली चौक एरिया में हुई है।

मलबे में फंसे हुए थे 9 लोग

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार मलबे में एक पुलिस महिला कांस्टेबल सहित नौ लोग फंसे हुए थे। NDRF की टीम के सहयोग से इन लोगों को बाहर निकाल लिया गया। घायलों को पास के अस्पताल में लेकर जाया गया है। कांस्टेबल का इलाज भी चल रहा है और वो स्थिर है।

बचाव कार्य समाप्त हुआ

रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि बचाव कार्य समाप्त हो गया है। सभी को बाहर निकाल लिया गया है और अस्पताल भेजा गया है। घायल महिला कांस्टेबल को BHU के ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया है। वह खतरे से बाहर है। एक महिला को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

4 घंटों तक चला बचाव कार्य

NDRF के DIG एमके शर्मा ने बताया कि बचाव कार्य 4 घंटों तक चला। रेस्क्यू ऑपरेशन को खत्म करने से पहले एक फाइनल सर्च करेंगे। वाराणसी के डिविश्नल कमिश्नर कौशल राज के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म करने के बाद उनकी प्राथमिकता होगी कि मलबे को साफ किया जाए और घरों में पानी का सप्लाई और बिजली को फिर से चालू किया जाए।

दरअसल ये घर लगभग 70 साल पुराने थे। कौशल राज शर्मा ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर के परिसर से बाहर होने वाले कंस्ट्रकेशन के लिए मंदिर से किसी प्रकार की कोई NOC को कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि मंदिरों के निर्माण का काम 5 साल पहले शुरू हुआ था और ढाई साल पहले पूरा हुआ था। मंदिर के बाहर कुछ कंस्ट्रक्शन का काम कराने के लिए मंदिर प्रशासन की अनुमति की जरूरत नहीं है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

महाशिवरात्रि 2026: वाराणसी से मदुरै तक, शिव भक्ति का अनोखा उत्सव और आध्यात्मिक अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाशिवरात्रि सिर्फ पूजा का दिन नहीं, बल्कि शिव भक्ति का गहरा अनुभव लेने का अवसर है। साल 2026 की महाशिवरात्रि आज 15...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...