back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जसलीन रॉयल: मितरा रे हौसला बढ़ाने वाला गाना है

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अजय देवगन और अमिताभ बच्चन-स्टारर रनवे 34 का पहला गाना मितरा रे रिलीज हो गया है। यह नायक, कैप्टन विक्रांत खन्ना की अशांत मन की स्थिति को व्यक्त करता है, जिसकी उड़ान उसके नियंत्रण से परे परिस्थितियों के कारण आसमान में एक रहस्यमय और अज्ञात मोड़ लेती है। मितरा रे गाना एक ऐसे व्यक्ति के संघर्ष को प्रदर्शित करता है जो यात्रियों से भरे एक विमान के साथ फंस जाता है। जसलीन रॉयल द्वारा रचित इस गाने को अरिजीत सिंह और जसलीन रॉयल ने गाया है। जबकि गाने को आदित्य शर्मा ने लिखा है। गाने के बारे में बात करते हुए जसलीन कहती हैं कि मितरा रे उस समय के बारे में है जब आप जीवन में बहुत हताशा महसूस करते हैं लेकिन आप जानते हैं कि जो कुछ भी हुआ उसे रोकने की आपने पूरी कोशिश की। सच्ची घटनाओं से प्रेरित, रनवे 34 में महानायक अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, बोमन ईरानी और यूट्यूबर कैरी मिनाटी शामिल हैं। अजय देवगन द्वारा निर्देशित, रनवे 34 अजय देवगन की एफफिल्म्स द्वारा निर्मित है। यह कुमार मंगत पाठक, विक्रांत शर्मा, संदीप हरीश केवलानी, तरलोक सिंह जेठी, हसनैन हुसैनी और जय कनुजिया द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म 29 अप्रैल को ईद पर रिलीज के तैयार है। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵