back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आउटसोर्सिंग को बताया कैंसर से भी घातक, कहा- इन भर्तियों में भी आरक्षण…

Anupriya Patel: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस तरह की भर्तियों में भी आरक्षण लागू करने का मुद्दा उठा दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री और एनडीए के सहयोगी दल अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने संविदा नौकरी को लेकर भी बड़ी मांग कर दी है, इस तरह की नौकरी में आउटसोर्सिंग की मदद से भर्ती की जाती है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस तरह की भर्तियों में भी आरक्षण लागू करने का मुद्दा उठा दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भी जमकर बोला। इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जुलाई 2024 को एससी-एसटी और ओबीसी वर्गों के लोगों को उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार की नौकरियों में आरक्षण न मिलने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख चुकी हैं।  

पहले छोटी मोटी नौकरियों तक पहुंच वंचित वर्गों के पास हुआ करती थी

केंद्रीय मंत्री और एनडीए के सहयोगी दल अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने आउटसोर्सिंग को कैंसर से भी अधिक खतरनाक बताया है। उन्होंने इसका कारण इन भर्तियों में आरक्षण न होने को बताया है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसको लेकर कहा कि यह अपना दल के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। केंद्रीय मंत्री और एनडीए के सहयोगी दल अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने यह बात 4 अगस्त 2024 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सहकारिता भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही थी।   

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसको लेकर कहा कि पहले छोटी मोटी नौकरियों तक पहुंच वंचित वर्गों के पास हुआ करती थी। लेकिन अब आउटसोर्सिंग के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी की जो भर्तियां की जा रही हैं, इसके कारण वंचित वर्गो के लोग इस तरह की नौकरियों से भी वंचित हो रहे हैं।  

देश में आरक्षण को लेकर राजनीति गरमा रही है

केंद्रीय मंत्री और एनडीए के सहयोगी दल अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की यह मांग केंद्र सरकार और राज्य सरकार मानती है या नहीं, यह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन देश में आरक्षण को लेकर राजनीति गरमा रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

NDA का यह दल यूपी में बना सकता है सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल के लिए मुश्किलें, जानिए कैसे?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एनडीए के घटक दलों में से...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵