back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Board Exam 2025: प्रयागराज में यूपी बोर्ड की 24 फरवरी की परीक्षा स्थगित, अब 9 मार्च को होगी

प्रयागराज में यूपी बोर्ड की 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 9 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में यूपी बोर्ड की 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 9 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा स्थगित करने का कारण महाकुंभ के अंतिम स्नान की तिथि 26 फरवरी को देखते हुए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को माना गया है। शिक्षा निदेशक और माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह निर्णय लेते हुए प्रयागराज जिले में परीक्षा की नई तिथि घोषित की है।

54 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

यूपी बोर्ड की इस परीक्षा में कुल 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हालांकि, यह बदलाव केवल प्रयागराज जिले में किया गया है, बाकी जिलों में परीक्षा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। पूरे उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक चलेगी।

परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं

यूपी बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा की शिफ्ट और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षाएं पहले की तरह दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग होगी.संवेदनशील जिलों की विशेष निगरानी के लिए 17 जिलों में एसटीएफ और एलआईयू की तैनाती की जाएगी। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

छात्रों के लिए बोर्ड का निर्देश

यूपी बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी परीक्षा की तैयारी जारी रखें। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 12वीं कक्षा का पहला पेपर सैन्य विज्ञान और हिंदी का ही रहेगा। छात्र अपनी पूरी डेटशीट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं, जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE Board Admit Card 2026 जारी, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र जानिए कैसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...