back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP By-Elections: गाजियाबाद सदर विधानसभा से BJP उम्मीदवार संजीव शर्मा आगे, मतगणना अभी जारी है

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में BJP उम्मीदवार संजीव शर्मा आगे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। गाजियाबाद की सदर विधानसभा एक महत्वपूर्ण सीट हैं। यूपी सहीत कई राज्यों में उपचुनाव की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी और आज यानी 23 नवंबर को चुनाव की मतगणाना जारी हैं। आज दोपहर तक साफ हो जाएगा की गाजियाबाद में किस पार्टी या उम्मीदवार की जीत हो रही हैं। आपको बता दे कि गाजियाबाद में काफी कम मतदान हुआ था। 

सदर विधानसभा सीट के उम्मीदवार

गाजियाबाद की सदर विधानसभा सीट पर NDA की तरफ से BJP उम्मीदवार संजीव शर्मा, INDIA की तरफ से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सिंहराज जाटव और BSP के उम्मीदवार परमानंद गर्ग हैं। 2 गठबंधन और 1 पार्टी के बीच जोर की टक्टर हैं। 

BJP ने ब्राह्मण चेहरा, BSP ने वैश्य और सपा-कांग्रेस गठबंधन से सपा ने दलित उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है जिनके बीच कांटे की टक्कर हैं। 

BJP के संजीव शर्मा आगे

शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार संजीव शर्मा 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। हालांकि, बाद में इन आकड़ो में बदलाव भी हो सकते हैं। संजीव शर्मी का कहना था कि उनकी जीत 50000 के मार्जिन से होगी। 

किन किन सीटों पर हुए चुनाव? 

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। इन सीटों में करहल, मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, खैर, गाजियाबाद, फूलपुर, कटेहरी और मझवां शामिल हैं.

पिछले चुनाव में क्या थे आकड़े? 

लगातार 2 बार गाजियाबाद सदर से BJP जीत चुकी हैं। 2017 और 2022 में भाजपा के अतुल गर्ग इस सीट से विधायक चुनाव जीत चुके हैं यही कारण है कि गाजियाबाद के सदर विधानसभा सीट को BJP के लिए मजबूत माना जाता हैं। 

इसके अलावा साहिबाबाद, लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर विधानसभा सीट से भी BJP के ही विधायक हैं। 

BJP के लिए क्या होंगी मुश्किले? 

फिलहाल कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती क्योंकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में शामिल है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा हैं कि मुस्लिम मतदाताओं का वोट इस गठबंधन को ज्यादा गया होगा। इसी के साथ BJP प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। हालांकि जहां मुस्लिम वोटरों INDIA की तरफ होंगे तो वहीं दलित BSP के साथ होंगे। बसपा सदर विधानसभा क्षेत्र से खुद की जीत का भी दावा कर रही हैं।  

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵