back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 31 जुलाई को, पहली बार ऑनलाइन आएंगे नतीजे

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव 2025 के नतीजों का सबको बेसब्री से इंतजार है। 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और पहली बार इन नतीजों को ऑनलाइन भी जारी किया जाएगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव 2025 के नतीजों का सबको बेसब्री से इंतजार है। 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और पहली बार इन नतीजों को ऑनलाइन भी जारी किया जाएगा। इस बार कुल 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। चुनाव दो चरणों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, जिसमें मतदान प्रतिशत भी उत्साहजनक रहा।

पहली बार ऑनलाइन नतीजे

राज्य निर्वाचन आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस बार चुनाव नतीजे आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। यह पंचायत चुनावों के इतिहास में पहली बार होगा, जब मतगणना के परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

दो चरणों में हुआ मतदान, भारी उत्साह

पहला चरण: 24 जुलाई को हुआ, जिसमें 68% मतदान हुआ। दूसरा चरण: 28 जुलाई को हुआ, जिसमें 70% मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण में 21.57 लाख मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इसमें 65.50% पुरुष और 74.50% महिलाएं शामिल रहीं। पर्वतीय इलाकों में बारिश के बावजूद वोटरों में जोश बना रहा। देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में भी मतदान को लेकर भीड़ देखने को मिली।

 89 ब्लॉकों में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि 12 जिलों के 89 विकास खंडों में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराए गए। कुल मतदाताओं की संख्या 47.77 लाख रही, जिसमें 24.65 लाख पुरुष, 23.10 लाख महिलाएं और 374 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे।

22,429 प्रत्याशी निर्विरोध विजयी

अब तक 22,429 प्रत्याशी बिना चुनाव लड़े ही निर्विरोध जीत चुके हैं। बाकी 11,082 पदों के लिए 32,580 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के लिए राज्य भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सॉफ्टवेयर आधारित रेंडमाइजेशन प्रक्रिया से 95,909 कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिनमें 35,700 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। मतगणना केंद्रों में सहसपुर स्थित गुरु राम राय इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख केंद्र शामिल हैं। इस बार के पंचायत चुनाव को लेकर कुछ विवाद भी हुए। हाईकोर्ट में मतदाता सूची में गड़बड़ी और सावन-कांवड़ यात्रा के समय चुनाव कराने को लेकर याचिकाएं दाखिल हुई थीं। आरोप लगे कि सरकार ने चुनाव की पर्याप्त तैयारी नहीं की। हालांकि इसके बावजूद आयोग ने चुनाव सफलतापूर्वक कराया। उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 अब अपने निर्णायक मोड़ पर है। 31 जुलाई को आने वाले नतीजे न केवल गांव की सरकारों का भविष्य तय करेंगे, बल्कि यह चुनाव डिजिटल और पारदर्शिता के लिहाज से भी ऐतिहासिक साबित होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...