back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराकाशी में मस्जिद निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हुआ, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

प्रशासन की ओर से इस मस्जिद को वैध बताया गया है। रैली के दौरान भटवाड़ी रोड पर बैरीकेडिंग लगाकर लोगों को रोका गया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने गंगोत्री नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के उत्तराकाशी में एक मस्जिद को गिराने को लेकर बवाल हो गया है। हिंदू संगठनों की मांग है कि यह मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी हुई है। इस मस्जिद को गिराने को लेकर रैली निकाली गई। इसके बाद इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई जिसका मतलब है कि एक स्थान पर 4 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पुलिस ने इस स्थिति से निपटने के लिए लाठीचार्ज भी किया। प्रशासन की ओर से इस मस्जिद को वैध बताया गया है। लाठीचार्ज के विरोध में पूरा यमुनाघाटी इलाके में आज बन्द का ऐलान किया गया है। स्वामी दर्शन भारती ने ऐलान किया है कि अगर आज जिला मुख्यालय में नमाज पढ़ी गयी तो उग्र आंदोलन होगा। जनपद में लगातार तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। गुरुवार को हुए बवाल में 27 लोग घायल हो गए हैं। वहीं एक प्रदर्शनकारी समेत दो पुलिस कर्मी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

संयुक्त सनातन धर्म के झंडे तले निकाली गई रैली

संयुक्त सनातन धर्म के तले रैली निकाली गई। इस रैली में व्यापार मंडल ने भी सहयोग किया। डुंडा, भटवाड़ी, जोशियाड़ा, उत्तराकाशी आदि जगहों पर व्यापार मंडलों ने अपना समर्थन देते हुए प्रतिष्ठान बंद रखे।

गुस्साए लोगों का बढ़ा आक्रोश

इस घटना से गुस्साए लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। विरोध में भीड़ कलेक्ट्रेट पहुंच गई। जिला प्रशासन की तरफ से 21 अक्टूबर को उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर रिपोर्ट जारी की गई थी, उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने रिपोर्ट में बताया था कि जिस भूमि पर मस्जिद बनी है, वह भूमि खाते धारकों के नाम पर दर्ज है।

नेशनल हाईवे करा जाम

रैली के दौरान भटवाड़ी रोड पर बैरीकेडिंग लगाकर लोगों को रोका गया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने गंगोत्री नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। भीड़ ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

हरक सिंह रावत का दावा: BJP में रहते बड़े ऑफर मिले, लेकिन कांग्रेस का रास्ता चुना, अमित शाह पर भी आरोप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तराखंड के सीनियर और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने एक बार फिर बीजेपी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵