back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra Assembly Elections से ठीक पहले बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी NCP अजित पवार गुट में शामिल

बाबा सिद्दीकी के बेटे और कांग्रेस से निलंबित जीशान सिद्दीकी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट को ज्वाइन कर लिया है। अजित पवार ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में दिवंगत हुए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने NCP (अजित पवार गुट) की सदस्यता ले ली है। जीशान सिद्दीकी को खुद अजित पवार ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वह पिछला महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे और बांद्रा पूर्व से उन्होंने जीत दर्ज की थी। NCP में शामिल होते ही उन्हें बांद्रा पूर्व से उम्मीदवार बना दिया गया है। हालांकि सबसे अहम बात यह है कि पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद जीशान सिद्दीकी द्वारा यह बड़ा कदम उठाया गया है।

पिता की हत्या के बाद MVA से चल रहा था मनमुटाव

12 अक्टूबर को हुई बाबा सिद्दीकी की निर्मम हत्या के बाद से ही जीशान सिद्दीकी महाविकास अघाड़ी से नाराज चल रहे थे। देखा गया था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उद्धव ठाकरे के अलावा कोई भी महाविकास अघाड़ी (MVA) का बड़ा नेता उनका दुख बांटने नहीं पहुंचा था। NCP ज्वाइन करते समय जीशान सिद्दीकी का यही दर्द छलक पड़ा और बोले- “मेरे पिता की हत्या के बाद महाविकास अघाड़ी ने मुझे अकेला छोड़ दिया था”। हालांकि बता दें कि अगस्त में हुए विधान परिषद के चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते उन्हें कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था।

बांद्रा पूर्व के चुनावी ताल ठोकेंगे

जीशान सिद्दीकी अब तक कांग्रेस के टिकट पर बांद्रा पूर्व से ही चुनाव लड़कर जीतते रहे हैं। लिहाजा NCP ने उन्हे उसी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। जीशान ने पिता की हत्या के बाद शिवसेना (UBT) पर निशाना साधते हुए कहा था- “सुना है कि पुराने दोस्तों ने बांद्रा पूर्व से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। साथ रहना कभी उनके स्वभाव में नहीं था। सिर्फ उन्हीं से रिश्ता रखो जो तुम्हें सम्मान देते हैं”। अब वह बांद्रा पूर्व से ही उनके खिलाफ लड़ते नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories