back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच छिड़ चुकी है रार? वीरप्पा मोइली ने डीके के CM बनने का दावा किया

कर्नाटक की सरकार में मुख्यमंत्री पद के लिए जंग तेज होती जा रही है। वीरप्पा मोइली ने कहा कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक में जब कांग्रेस ने सरकार बनाई तो सिद्धारमैया से ज्यादा सीएम पद के लिए डीके शिवकुमार का नाम सामने आने लगा था। हालांकि आखिरी फैसला सिद्धारमैया को सीएम बनाने का लिया गया। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री का पद चर्चा में आ गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे वीरप्पा मोइली ने एक कार्यक्रम में ऐलानिया कहा कि डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने आगे कहा कि यह एक ‘सुलझा हुआ मामला’ है और यह केवल समय की बात है, क्योंकि ऐसा होना तय है।

वीरप्पा मोइली के दावे से सिद्धारमैया कैंप में हड़कंप

कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरप्पा मोइली केरल के करकला के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने KPCC के अध्यक्ष होने के बाद भी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसा होना तय है बस समय का इंतजार है। मोइली ने उनके संगठनात्मक कौशल की सराहना करते हुए कहा कि यह पद किसी के द्वारा उपहार में दिया नहीं है। बल्कि यह उन्होंने खुद अर्जित किया है। मोइली ने कहा कि इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर कोई इसकी आलोचना करता है, तो वह अपनी संतुष्टि के लिए ऐसा कर सकता है, लेकिन कोई भी शिवकुमार को सीएम बनने से नहीं रोक सकता।

दिसंबर तक डीके शिवकुमार के सीएम बनने का दावा

कांग्रेस विधायक बसवराजू वी शिवगंगा ने यह कहकर उथल पुथल मचा दी कि दिसंबर तक डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन जाएंगे। ये टिप्पणी सिद्धारमैया कैंप के करीबी माने जाने वाले मंत्रियों से सामने आई हैं। हालांकि उन्होंने प्रदेश में नेतृ्त्व परिवर्तन से इनकार किया है। उनका मानना है कि सिद्धारमैया के नेतृत्व में सरकार अपने पूरे 5 साल पूरे करेगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵