back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के मुजफ्फरपुर में भीड़ ने दारोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस के इकबाल पर उठने लगे सवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने सादे लिबास में बदमाशों को पकड़ने गए दारोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। भीड़ ने दारोगा पुनीत कुमार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो लगातार पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े कर रही है। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। जहां जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में ग्रामीणों ने सादे लिबास में बदमाशों को पकड़ने गए दारोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। भीड़ ने दारोगा पुनीत कुमार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और दो हिस्ट्रीशीटरों को छुड़ा लिया।

दारोगा गंभीर रूप से हुए जख्मी


इस मारपीट में दारोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उन्हें साहेबगंज सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना आला अधिकारियों को मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 


इस संबंध में पुलिस के वरीय अधिकारियों ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

सादे लिबास में बदमाशों को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस


गौरतलब है कि कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए दारोगा पुनीत कुमार अपनी टीम के साथ सादे लिबास में पहुंचे थे। दारोगा को देखते ही ग्रामीणों ने चोर-चोर हल्ला कर उनको घेर लिया। इसी बीच दारोगा ने दो बदमाशों को भी दबोच लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इकठ्ठा होकर दारोगा को घेर लिया और दोनों बदमाशों को छुड़ा लिया। 

पूर्व मुखिया के बेटे ने दारोगा को बचाया


भीड़ से घिरे दारोगा को देख पूर्व मुखिया के बेटे ने बीच-बचाव कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद दारोगा ने थाने में कॉल कर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो सड़क पर खड़े लोगों से उनकी झड़प हो गई। जिसमें दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आ गई हैं। जिसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया। घटना में कुछ ग्रामीण भी घायल हुए हैं।

क्या है मामला?


दरअसल पुलिस को नवलपुर में शातिर अपराधियों के जुटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद साहेबगंज थाना पुलिस ने रणनीति बनाकर उस गांव में पहुंची। इस टीम को दारोगा पुनीत कुमार लीड कर रहे थे। गांव में पहुंचते ही दारोगा ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। लेकिन तभी ग्रामीणों ने चोर-चोर का हल्ला कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और उन्होंने दारोगा को चारों तरफ से घेरकर उनपर हमला कर दिया। इस हमले में वो जख्मी हो गए। 

कई आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


इस संबंध में थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि राजा सहनी और उपेंद्र सहनी को पुलिस गिरफ्तार करने नवलपुर गई थी। पुलिस को देखकर वो दोनों एक घर में घुस गए थे। जिसे दारोगा ने घर में घुसकर पकड़ लिया। लेकिन ग्रामीणों ने हमला कर दोनों अपराधियों को छुड़ा लिया। हमले में शामिल नवलपुर गांव के ही नीरज कुमार, सूरज कुमार, सुमंत कुमार, सतीश कुमार, रामपुकार और नंदू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य खबरों के लिए पढ़ेंः https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

CBI जांच के बीच NEET छात्रा के परिवार को जान से मारने की धमकी, घर में फेंका गया खौफनाक पर्चा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में NEET छात्रा की मौत के मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है, वहीं परिवार को हत्या की...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵