back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vinesh Phogat और Bajrang Punia को कांग्रेस से मिला ये ऑफर, राहुल गांधी के साथ तस्वीर वायरल होने पर अटकलें तेज

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बजरंग और विनेश फोगाट से राहुल गांधी की मुलाकात कई कहानी बयां कर रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस, बजरंग को बादली और विनेश को जुलाना से चुनावी मैदान में उतार रही है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कहा जाता है कि एक तस्वीर एक हजार शब्दों के बराबर होती है। वहीं राजनीतिक दृष्टि से बात करें तो कोई तस्वीर इससे भी बड़ा इंपैक्ट करती है। खासतौर पर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले की तस्वीर हो तो उसका दायरा बढ़ जाता है। जिसके बाद तरह तरह की अटकलें लगाई जाती हैं। ऐसी ही तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी, पहलवान Bajrang Punia और विनेश फोगाट के साथ दिख रहे हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बजरंग और विनेश फोगाट से राहुल गांधी की मुलाकात कई कहानी बयां कर रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस, बजरंग पूनिया को बादली और विनेश फोगाट को जुलाना से चुनावी मैदान में उतारने जा रही है।

कांग्रेस ने पहलवान आंदोलन को भुनाने की पूरी की तैयारी

गौरतलब है कि राहुल गांधी, बजरंग पूनिया से पहले भी मुलाकात करते रहे हैं। कुछ समय पहले जब राहुल गांधी हरियाणा के दौरे पर थे तब उन्होंने बजरंग के साथ अखाड़े में दो-दो हाथ किए थे। अब खबर आ रही है कि पहलवानों के आंदोलन को भुनाने की कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस अब उन सीटों पर भी जीतने के लिए पूरजोर लगा रही है। जिन सीटों पर अभी तक उसका कई सालों से खाता भी नहीं खुला है। इसको लेकर कांग्रेस ग्राउंड से लेकर टॉप तक के नेता लगे हुए हैं।

विनेश और बजरंग को इन सीटों का मिला ऑफर

सूत्रों के अनुसार, Vinesh Phogat से कांग्रेस ने संपर्क कर उनसे इच्छा पूछी कि वो किस सीट से चुनावी मैदान में उतरना चाहती हैं। इस समय कांग्रेस ने उन्हें 2 सीटों में से किसी एक सीट पर लड़ने का ऑफर दिया है। इनमें से पहली सीट बधरा और दूसरी दादरी है। दोनों सीटें चरखी दादरी जिले में ही आती हैं। बता दें कि, दादरी सीट पर बबीता फोगाट भाजपा के टिकट पर 2019 में यहां से चुनाव लड़ चुकी हैं। इस चुनाव में वो तीसरे नंबर पर रहीं। दादरी से निर्दलीय रहे सोमबीर सांगवान चुनाव जीते थे। वहीं कांग्रेस चौथे स्थान पर रही थी। अगर विनेश दादरी सीट से चुनावी मैदान में उतरती हैं तो ये लड़ाई दो बहनों के बीच में होगी। कांग्रेस ने Vinesh Phogat को साफ तौर पर कहा है कि वो जिस सीट से लड़ना चाहती हैं उन्हें टिकट मिल जाएगा।

किसी भी जाट बाहुल्य सीट से उतरने का ऑफर

जानकारी के अनुसार बजरंग ने कांग्रेस से बादली विधानसभा सीट मांगी है। इस सीट पर सीटिंग विधायक कुलदीप वित्स का टिकट फाइनल कर दिया गया है। वो हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज ब्राह्मण नेता हैं। ऐसे में उनका टिकट काटकर कांग्रेस ब्राह्मण वोटरों को नाराज करना नहीं चाहेगी। इसलिए Bajrang Punia को बहादुरगढ़ और भिवानी विधानसभा सीटों का ऑफर दिया गया है। इसके अलावा उन्हें ये भी कहा गया है कि वो हरियाणा के किसी भी जाट बाहुल्य सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

पहले से राजनीतिक हलकों में चल रही थी चर्चाएं

बता दें कि, राहुल गांधी से मुलाकात से पहले से ही राजनीतिक हलकों में ये चर्चाएं चल रही थीं कि Vinesh Phogat सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर सकती हैं और वो कांग्रेस में शामिल होंगी। हाल ही में पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने से वंचित रहने के बाद जब Vinesh Phogat वतन वापस लौटीं तो उन्होंने सबसे पहले जींद, रोहतक और शंभू बॉर्डर पर खाप पंचायतों और किसानों से भेंट मुलाकात की थी। जहां खाप पंचायतों ने उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। तब विनेश फोगाट ने कहा था कि जब मैं मुश्किल में थी, तब किसानों ने मेरा साथ दिया था।

विनेश को अपने पाले में लाने के लिए कांग्रेस ने किए कई जतन

वहीं कांग्रेस ने भी विनेश फोगाट को अपने पाले में लाने के लिए तरह-तरह के जतन किए हैं। जब विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट का ऐलान किया तो कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा उनके साथ नजर आए थे। वहीं दीपेंद्र हुड्डा के द्वारा विनेश को राज्यसभा भेजने की मांग का चाचा महावीर फोगाट और चचेरी बहन बबिता फोगाट ने कांग्रेस आलोचना की थी। अब गेंद विनेश और बजरंग के पाले में है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...