back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्‍तान मुर्दाबाद बोलकर हम हिन्दुस्तान में लेकिन… वक्फ बिल पर क्‍या बोले सपा विधायक अबू आजमी

वक्फ संशोधन विधेयक का पूरे देश में मुस्लिम समुदाय विरोध कर रहा है। सपा सांसद अबू आजमी ने भी इस बिल पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर आज संसद में भारी हंगामा मचा हुआ है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 पेश कर दिया है। इस बिल का पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। मुख्‍य विपक्षी पार्टी और उनके सहयोगी दलों ने भी बिल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। इस दौरान बीते कुछ दिनों से विवादों में रहे समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी भी वक्फ बिल को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आजमी ने कहा कि सरकार वक्फ की जमीन छीनने के लिए नया कानून ला रही है।

बिल को लेकर आग बबूला हुए अबू आजमी 

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए हुए वक्‍फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर अबू आजमी ने गहरी नाराजगी व्यक्त कि है। उन्होंने कहा कि, इस बिल के तहत बीजेपी मुसलमानों को अपमानित करके उन्हें दूसरे दर्जे का नागरिक बनाना चाहते हैं। हम तो कबके पाकिस्तान चले गए होते। देश आजाद हुए उसी समय सभी मुसलमान बोरिया-बिस्तर बांधकर पाकिस्‍तान रवाना होने वाला था। 

पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलकर हिन्‍दुस्‍तान में रहे – अबू आजमी

सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि, देश के बंटवारे के समय हमसे वादा किया गया था कि इस देश में मुसलमानों को वही हक मिलेगा, जो हिन्दुओं को मिलेगा। आप इस मुल्क को छोड़कर मत जाइए। आपका भी आजादी की लड़ाई में अहम योगदान है। तब से मुसलमान पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलकर हिंदुस्तान में रहा है।

बीजेपी सरकार मुसलमानों के खिलाफ

अबू आजमी ने आगे कहा कि, 2014 में बीजेपी सत्ता में आने के बाद से ही मोदी सरकार हर एक काम मुस्लिमों के खिलाफ कर रही है। मुसलमानों पर आतंकवादी होने का आरोप लगा रहे हैं। हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ रहे। मस्जिद के बाहर नमाज नहीं पढ़ने दे रहे। देश का हर मुसलमान इस बिल के खिलाफ खड़ा रहेगा। मै चाहता हुं कि सभी सांसद इस बिल का विरोध करें। 

वक्फ में हमारे पूर्वजों की संपत्ति- अबू

अबू आजमी का कहना है कि वक्फ बोर्ड के पास मौजूद संपत्ति सरकार की नहीं है। वक्फ के पास मौजूद जमीन को हमारे बुजुर्गों ने मस्जिदों, मदरसों, कब्रिस्तान, अनाथ आश्रम और गरीबों के लिए दान दी है। यह सारी जमीन अल्लाह के नाम पर हैं और दुनिया खत्म होने तक यह जमीन नहीं छीनी जा सकती है। इसलिए जमीन को कब्जाने के लिए लोग नया कानून लाना चाहते हैं। ये कानून मुसलमानों के खिलाफ है। हम इसे लागू नहीं होने देगें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵