back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड में बदला मौसम, तेज आंधी के साथ हुई बारिश, चारधाम में हुई बर्फबारी

देहरादून ,23 मई (आईएएनएस) उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के चलते मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को ऊंची चोटियों पर हिमपात के बाद सोमवार को तड़के राज्य के सभी इलाकों में बादलों से नेमत बरसी। कहीं बारिश और कहीं बादलों के पहरे ने गर्मी से कुछ राहत दी। वहीं चारधाम की ऊंची चोटियों में हिमपात भी हुआ है। मौसम आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को तड़के करीब चार बजे से करीब आधा घंटे तक देहरादून में तेज आंधी चली। बारिश की बौछार पड़ने से मौसम सुहाना हो गया। पछवादून, रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। रुद्रप्रयाग, मसूरी और टिहरी में भी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई है। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बदल छाए हुए हैं और वर्षा के असर बने हुए हैं। सोमवार सुबह से हल्द्वानी समेत पूरे नैनीताल जिले में काले बादल छाए रहे। यहां भी गरज और चमक के साथ बारिश हुई। बहरहाल लोगों के गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। चमोली जिले में बारिश हो रही है। हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ और केदारनााथ धाम में चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। रविवार की रात को यमुनोत्री क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री धाम में भी रात को हल्की बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम की आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढक चुकी हैं। जिसके कारण यमुनोत्री धाम में ठंड भी अधिक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कुमाऊं में भारी बारिश और मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य स्थानों पर भी ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। दिल्ली में मौसम की खराबी के चलते देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली लगभग चार से पांच फ्लाइट देरी से पहुंचीं। जबकि देहरादून एयरपोर्ट पर मौसम की वजह से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। यहां से सामान्य तौर पर फ्लाइट जारी हैं। –आईएएनएस –स्मिता/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...