back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘एकजुट होकर आतंकवादियों को देगें मुंहतोड़ जवाब’ श्रीनगर में पहलगाम अटैक के पीड़ित से मिल बोले राहुल गांधी

कश्‍मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जहां पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज श्रीनगर दौरे पर जाकर हमले के पीड़ित से मुलाकात की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर पहुंचे, जहां उन्होनें आतंकी हमले के पीड़ित से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। आतंकी हमले को लेकर कहा कि आतंकी हमले को देखं दुख हो रहा है वे कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों में मेरे भाई बहनों पर हमला कर देश को बांटने की कोशिश कर रहे है। लेकिन हम एकजुट होकर आतंकवादियों को सफल होने नही देगें। 

‘मेरी पार्टी और मैं एकजुट होकर आपके साथ खड़े है’


पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी आज श्रीनगर के दौरे बोले; मैंने घायल हुए लोगों में से एक पीड़ित से मुलाकात कर उनका हाल जाना, साथ ही मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और एलजी सिन्हा से मुलाकात की ।मेरी संवेदना और स्नेह उन सभी लोगों के प्रति है जिन्होनें इस हमले में अपने परिवार के सदस्य को खो दिया है। कल की बैठक के बाद हमारी सरकार के साथ बात हुई है जिसमें उनके द्वारा उठाए जाने वाले हर कदम का हम समर्थन करते है। इस समय हमारें लिए एक दूसरे के साथ एकजुट रह खड़े रहने की जरुरत है मेरी पार्टी और मैं एकजुट होकर आपके साथ खड़े है। 

सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की


राहुल गांधी ने कहा, मैं यहां जो हो रहा वो जानने आया हूं सभी को बताना चाहता हूं कि पूरा देश एकजुट है हमारे जम्मू-कश्मीर के सभी भाई-बहनों ने भी इस हमले की निंदा की है। सभी को इस समय एकसाथ खड़े होने की जरुरत है। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर चर्चा की। साथ ही सेना के अस्पताल में घायल पर्यटक से भी मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। 

22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत


गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कुल 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, वहीं कई इसमें घायल भी हुए थे। इस हमले के बाद जहां पूरे देश में एक तरफ गुस्सा है तो वहीं दूसरे तरफ गम में डूबे लोगों के लिए सरकार लगातार एक्शन में जुटी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵