back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP विधायक अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी का बैकग्राउंड क्या है? ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट को दी ये जानकारी

ED: ईडी ने बताया कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने तलाशी के दिन ही अक्टूबर 2023 में अपने मोबाइल के व्हाट्सएप चैट को डिलीट कर दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। FD ने 2 सितंबर 2024 को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली के कथित वक्फ घोटाले को लेकर यह गिरफ्तार किया है। बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगे हैं। साथ में ही उनपर अपने करीबियों की भर्तियां करने के आरोप भी लगे हैं।

अक्टूबर 2023 में अपने मोबाइल के व्हाट्सएप चैट को डिलीट कर दिया था

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमानतुल्लाह खान ईडी को जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। अमानतुल्लाह को ED ने कई समन भेजे थे लेकिन वह पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ED की जांच को विफल करने के लिए जानबूझकर ऐसा कर रहे थे। ये बात खुद ED ने कोर्ट में कही है।

ED ने कोर्ट में बताया था कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान की जब्त की गई सफेद डायरी से उनके और उनके करीबियों के बीच करोड़ों रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। उनके मोबाइल से कई आपत्तिजनक सबूत भी मिले हैं। ED ने बताया कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने तलाशी के दिन ही अक्टूबर 2023 में अपने मोबाइल के व्हाट्सएप चैट को डिलीट कर दिया था।      

लेकिन वह सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ही सिर्फ 1 बार पेश हुए

बता दें कि ED ने 2 सितंबर 2024 को आप विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। अमानतुल्लाह खान ने कोर्ट में दलील दी कि “गिरफ्तार हो गए हैं और क्या कहें, पहले जमानत मिल चुकी है।” वहीं ED के वकील ने कोर्ट में कहा कि हमने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को 2 सितंबर 2024 को सुबह 11:20 बजे गिरफ्तार किया है। इस मामले की पूरी जानकारी कोर्ट को है। अभियोजन पक्ष की तरफ से एक शिकायत पहले ही दर्ज हो चुकी है इस मामले में 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जो अभी भी हिरासत में ही हैं। उनकी नियमित जमानत को खारिज कर दिया गया है।

ED ने कहा कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने इस कोर्ट ( राउज एवेन्यू कोर्ट), दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जिनको खारिज कर दिया गया है। आप विधायक अमानतुल्लाह खान को हमने धारा 19 पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया है। ED ने कोर्ट को जानकारी दी कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान को हमने 14 समन जारी किए थे, लेकिन वह सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ही सिर्फ 1 बार पेश हुए।

Advertisementspot_img

Also Read:

I-PAC केस में बड़ा दावा: ED बोली-रेड के वक्त ममता बनर्जी ने छीने सबूत, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार (10 जनवरी 2026) को I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने अपनी...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵