back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Assembly Election: हरियाणा से कैसे बिहार को साधेगी BJP, ये रहा पूरा ब्लूप्रिंट

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बिहार चुनाव को देखते हुए चुनावी अभियान में जुट चुके है। सैनी सरकार ने बिहार को पूर्ण बहुमत से जीतने की ठान ली है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां कमर कस ली। जैसै-जैसे चुनाव नजदीकी आता जा रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव को लेकर सूबे की सियासत में हलचल भी तेज हो गया है। बिहार चुनाव के मध्‍य नजर हरियाणा की सैनी सरकार ने भी तैयारियों में जुट गई है। 

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बिहार चुनाव को देखते हुए चुनावी अभियान में जुट चुके है। सैनी सरकार ने बिहार को पूर्ण बहुमत से जीतने की ठान ली है। चुनाव के मद्देनजर हरियाणा के गुरुग्राम में एक नया चुनावी अभियान शुरु किया है। सैनी सरकार प्रदेश में रहने वाले बिहार के मतदाताओं को लुभाने में लगी हुई है।

सैनी सरकार द्वारा हरियाणा में एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बिहारी प्रवासियों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। बता दें कि, हरियाणा में रहने वाले बिहारी प्रवासियों का BJP डाटा ए‍कत्रित करने में जुटी है, जिससे बिहार चुनाव के दौरान उन्हें मतदान करने के लिए घर भेजा जा सके। 

क्या है हरियाणा बीजेपी का प्लान?

हरियाणा BJP के इस प्‍लान के पीछे मकसद है कि इस अभियान के द्वारा पार्टी की यह रणनीति पीएम मोदी की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल पर बेस्‍ड है। इस पहल का उद्देश्य बिहार में NDA को और मजबूत करना है। पार्टी द्वारा यह अभियान प्रदेश के सभी 22 जिलों में चलाया जा रहा है। इस कैपेंन के माध्‍यम से टीम मतदाताओं का डाटा एकत्रित करेंगी। इसके लिए एक टीम का ग‍ठन किया गया है। जो प्रदेश के हर क्षेत्र में जहां बिहारी प्रवासी निवास करते हुए उनके यहां तक पहुंचना ओर उनका डाटा एकत्रित करना है। 

‘मतदान के दिन लोगों को पहुंचाया जाएगा घर’

प्रदेश में BJP चुनावों को परे रखकर आम नागरिक के तौर पर भागीदारी बनना चाहती है। और पार्टी की योजना मतदान के दिन मतदाताओं को उनके घर तक पहुंचाने की है। बीजेपी के अंदरुनी सूत्र ने बताया कि बीजेपी इसी तरह से अपने चुनावों का प्रबंधन करती है। और निश्चित तौर पर पार्टी का चुनावी प्रबंधन तगड़ा है। जिसके परिणाम भी देखें जा सकते है।

छठ पूजा के आयोजकों से कर रहे हैं संपर्क

बीजेपी के एक नेता ने बताया कि इस अभियान के बारे में यह 2015 में पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम कें संदर्भ में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे जमीनी कार्यकर्ता बिहार के लोगों से जुड़ने के लिए विभिन्न जिलों और छोटे शहरों में छठ पूजा के आयोजकों से संपर्क कर रहे हैं।

सही संख्या का पता लगाना है बाकी

हालांकि, हरियाणा में बीजेपी को बिहार के लोगों के अधिक हैं और सहीं आकंड़ो का पता लगाना ओर जांचना बाकी है। लेकिन 2011 की जनगणना में देखें तो यह संख्‍या 3.90 लाख थी, जिससे उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बाद बिहार हरियाणा में प्रवासियों के लिए तीसरा सबसे बड़ा स्रोत राज्य बन गया। वहीं, सैनी सरकार द्वारा मार्च 2025 में बिहार दिवस मनाना बिहारी प्रवासियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए एक रणनीतिक कदम था। 

NDA ने रखा 225 सीट जीतने का लक्ष्य 

बता दें कि, साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 होना है, इसको लेकर पार्टियों में अंदरुनी बैठक और रणनीति तैयार की जा रहा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में NDA ने 243 सीटों में से 225 सीटें जीतने का टारगेट तय किया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में NDA ने बिहार में 174 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पटना मर्डर केस पर सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: नीट छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाएगी CBI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार सरकार ने पटना के चित्रगुप्त नगर में नीट छात्रा से हुई दरिंदगी और हत्या मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵