back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘ED की जरुरत क्‍या है उसे खत्‍म कर देना चाहिए’ राहुल-सोनिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने पर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, "पहले कांग्रेस पार्टी ने ही ईडी बनाई थी और आज वही ED उन्हें परेशान कर रही है। देश में ईडी जैसे जांच विभाग को समाप्‍त कर देना चाहिए।"

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भ्रष्‍टाचार मामलों में जांच करने वाली भारतीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ED इन दिनों चर्चाओं में है। चर्चा में इसलिए है क्‍योंकि, देश में नेशनल हेराल्ड और हरियाणा लैंड स्कैम जैसे बड़े मामलों में जांच कर रही है। ED ने जहां नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। 

वहीं, हरियाणा लैंड स्कैम मामले में ED की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ जारी है। इस मामलों में ईडी फिलहाल सुर्खियों में है। और कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ पार्टी आज ईडी कार्यालय के बाहर देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन इस बीच, समाजवादी पार्टी के मुखिया ने जांच एजेंसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। 

ED जैसे विभाग को खत्म कर देना चाहिए- अखिलेश यादव


यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राहुल और सोनिया गांधी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग के एक मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद एक बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा, “पहले कांग्रेस पार्टी ने ही ईडी बनाई थी और आज वही ईडी उन्हें परेशान कर रही है। देश में ईडी जैसे विभाग को खत्म कर देना चाहिए।” आज बुधवार (16 अप्रैल) अखिलेश यादव ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंचे हैं। इस दौरान मीडिया बातचीत में यह बात कहीं। 

अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना


इसके अलावा, अखिलेश यादव ने बुधवार को राज्‍य के सीएम आदित्‍यनाथ योगी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि इटावा में चंबल के बीहड़ों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और पर्यावरण विनाश किया जा रहा है। उन्‍होने इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों पर पूरी पहाड़ियों को गायब करने में मदद करने का आरोप लगाया।। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अधिकारी तो नए आ भी जाएगे, लेकिन भ्रष्टाचार के फावड़े से काटकर खत्‍म कर दिया और मिलीभगत से काट-बांटकर गायब कर दिया गया, चंबल के बीहड़ का पहाड़ कैसे वापस आएगा। पर्यावरण कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵