back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WhatsApp स्टेटस में अब लगा सकेंगे म्यूजिक, Instagram में भी आया एक सीक्रेट फीचर

वॉट्सऐप में अब एक नया फीचर ऐड हुआ है, इस फीचर की मदद से यूजर अपने स्टेटस अपडेट में गाने लगा सकते हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। वॉट्सएप स्‍टेटस अपडेट करने वाले यूजर्स को अब इस ऐप में इंस्‍टाग्राम चलाने जैसी फीलिंग मिल रही है। दरअसल WhatsApp ने स्टेटस में म्यूजिक फीचर ऐड किया है। अब इंस्टाग्राम की तरह ही वॉट्सऐप स्टेटस में म्यूजिक ऐड कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अब इंस्टाग्राम पर कुछ पसंद आने पर उसे आप सीधे अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर शेयर कर सकते हैं।

वॉट्सऐप स्टेटस में कैसे लगाएं गाना?

अभी तक वॉट्सऐप स्टेटस में गाना केवल तब लगाया जा सकता था जब वीडियो पहले से म्यूजिक के साथ एडिट किया गया हो। फोटो में म्यूजिक लगाने का ऑप्शन नहीं था। अब फोटो और वीडियो दोनों में म्यूजिक लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको पहले वॉट्सऐप के अपडेट्स टैब पर क्लिक करना होगा। वहां जाने के बाद राइट हैंड साइड में नीचे की तरफ आपको एक कैमरा और एक पेन के आइकन दिखेंगे। अगर आप स्टेटस में कुछ लिखना चाहते हैं तो पेन सलेक्ट करें और अपना टेक्स्ट लिखें।

अगर आपको फोटो या वीडियो स्टेटस में लगाना है कि तो कैमरा सलेक्ट करें और अपना फोटो या वीडियो सलेक्ट करें। इसके बाद आपको ऊपर की तरफ एक म्यूजिक का आइकन दिखेगा। इस आइकन पर क्लिक करते ही गानों की लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी। यहां से आप अपनी पसंद का म्यूजिक सलेक्ट कर सकते हैं। म्यूजिक सलेक्ट करने के बाद आप अपने विजुअल के हिसाब से एडिट कर पाएंगे कि आपको म्यूजिक का कौन सा हिस्सा इस्तेमाल करना है। बस हो गया, इसके बाद आप चाहें तो कोई कैप्शन लगाकर, या फिर ऐसे ही इस स्टेटस को पोस्ट कर सकते हैं।

कितना लंबा गाना चुन सकेंगे?

वॉट्सऐप स्टेटस के लिए आप 15 से 60 सेकंड तक का म्यूजिक सलेक्ट कर सकते हैं। स्टेटस पोस्ट होने के बाद 24 घंटे तक लाइव रहेगा। इस स्टेटस को आपके कॉन्टैक्ट में शामिल लोग देख सकते हैं। वॉट्सऐप आपको अपने स्टेटस की प्राइवेस सेल्कट करने का ऑप्शन भी देता है। इसके तहत आप ये तय कर सकते हैं कि आपका स्टेटस कौन देख सकता है और कौन नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵