नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2025 से कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, एलपीजी और यूपीआई से जुड़े ये बदलाव आम उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में ।
बैंक खातों से जुड़े बदलाव
मिनिमम बैलेंस नियमों में बदलाव किया गया है। SBI, PNB सहित कई बड़े बैंक मिनिमम बैलेंस की सीमा को सेक्टर वाइज तय करने जा रहे हैं। यदि खाता धारक नए नियमों का पालन नहीं करता है, तो अतिरिक्त चार्ज या फाइन देना पड़ सकता है।
ATM निकासी पर बदलाव
कुछ बैंकों में नकद निकासी की मुफ्त सीमा में बदलाव हो सकता है। लिमिट से ज्यादा निकासी पर अतिरिक्त चार्ज लग सकता है। एसबीआई सिम्पली क्लिक कार्ड के स्विगी रिवार्ड प्वाइंट्स 10x से घटाकर 5x कर दिए जाएंगे। एयर इंडिया सिग्नेचर कार्ड के पॉइंट्स 30 से घटाकर 10 कर दिए जाएंगे। इससे क्रेडिट कार्ड यूजर्स को पहले की तुलना में कम रिवार्ड पॉइंट्स मिलेंगे।
LPG और CNG की कीमतों में बदलाव
हर महीने की 1 तारीख को रसोई गैस LPG की कीमतों की समीक्षा होती है। उम्मीद है कि नई कीमतों में उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। CNG की कीमतों में भी संभावित बदलाव हो सकता है।
UPI से जुड़े बड़े बदलाव
ऐसे मोबाइल नंबर, जो यूपीआई से लिंक हैं लेकिन एक्टिव नहीं हैं, उन्हें 1 अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा। ऐसे खातों को बैंक के रिकॉर्ड से भी हटा दिया जाएगा। बैंक खातों की मिनिमम बैलेंस सीमा को चेक करें क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियमों को ध्यान में रखें। एलपीजी और सीएनजी की कीमतों के अपडेट पर नजर बनाए रखें। अगर आपका यूपीआई अकाउंट किसी पुराने नंबर से जुड़ा है, तो उसे अपडेट करें। 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले ये बदलाव आपकी वित्तीय योजना को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए पहले से तैयारी करना जरूरी है।




