back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं दिवा शाह जिनसे गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की शादी होने जा रही है

गौतम अडानी की गिनती भारत के सबसे अमीर लोगों में होती है। उनके छोटे बेटे जीत अडानी की 7 फरवरी को दिवा शाह से शादी होने जा रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की 7 फरवरी को शादी होने जा रही है। जीत की शादी दिवा शाह से होने जा रही है। शादी को लेकर गौतम अडानी ने कहा था कि उनके बेटे की शादी ‘सितारों का महाकुंभ’ नहीं होगी। इस बीच लोगों की रुचि ये जानने में है कि दिवा शाह हैं कौन जो अडानी परिवार की बहू बनने जा रही हैं।

हीरा व्यापारी हैं अडानी के होने वाले समधी

जीत अडानी की शादी सूरत के हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह से होने वाली है। जीत अडानी और दिवा शाह की सगाई को काफी समय बीत चूका है। लेकिन उनकी शादी की चर्चा ने तब जोर पकड़ा जब महाकुंभ में गए गौतम अडानी ने शादी की तारीख का ऐलान किया था। अडानी ने बताया था कि जीत की शादी 7 फरवरी, 2025 को गुजरात अहमदाबाद में होगी।

यह शादी बहुत ही साधारण और पारंपरिक तरीके से होगी

इस शादी के भव्य चर्चां पर अडानी ने बताया था कि यह शादी बहुत ही साधारण और पारंपरिक तरीके से होगी। इस शादी में परिवार वालों के अलावा कुछ मुख्‍य लोग ही शामिल होगें। हालांकि मेहमानों के लिस्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा कि यह शादी एक निजी समारोह ही होगा जिसमें उनके करीबी दोस्त, परिवार और कुछ हाई-प्रोफाइल लोग शामिल होंगे।

जीत अडानी-दिवा शाह शादी के जरिए कर रहे जरूरतमंदों की मदद

जीत और दिवा की शादी एक पारिवारिक समारोह के रूप में ही संपन्न होगी। लेकिन रिर्पोट्स के मुताबिक, इस जोड़े ने फैमिली ऑफ डिसेबल्ड नाम के एक NGO को कस्टम शॉल डिजाइन करने का काम दिया है, इनके सहयोग के लिए कपल ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को हायर किया है। वहीं, NGO शादी और मेहमानों के लिए हैंडमेड चीज़ें तैयार कर रहा है।

भारत भर के कारीगरों को किया शादी में शामिल

जीत और दिवा की शादी में भारत भर के कारीगरों को सम्मानित किया जा रहा है। दरअसल शादी में इस्तेमाल होने वाली चीज़ें और मेहमानों को दिए जाने वाले तोहफे देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले कारीगरों से बनवाए जा रहे हैं। जैसे महाराष्ट्र के मेहमानों के लिए पैठणी साड़ी तैयार कर रहे हैं, वहीं गुजरात की नीताबेन उत्सव के लिए मिट्टी से भित्ति चित्र बनाने का काम कर रही हैं। जोधपुर से बिबाजी चूड़ी वाले से चूड़ियां तैयार करवाई गई हैं।

जीत अदानी और दिवा शाह के बारे में सब कुछ

जीत अडानी गौतम और प्रीति अडानी के छोटे बेटे हैं, जबकि दिवा शाह सूरत के हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी हैं। दिवा या उनका परिवार लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वहीं जीत अडानी अडानी एयरपोर्ट्स के निदेशक भी हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेनसिल्वेनिया से स्नातक किया है और साथ ही एक बेस्ट पायलट भी हैं। जीत अडानी और दिवा शाह की मार्च साल 2023 में अहमदाबाद में एक समारोह में सगाई हुई थी। अब वहीं वे कल यानी 7 फरवरी 2025 को अहमदाबाद में शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

Hurun Rich List 2025 : मुकेश अंबानी फिर बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अडानी को पीछे छोड़ा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में इस बार भारत के अमीरों की रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...