back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्यों भारत के 24% बच्चे स्कूल नहीं जाते? 18% पढ़-लिख तक नहीं सकते, हैरान कर देंगे ये आंकड़े

भारत में 24% बच्चे स्कूल नहीं जाते क्योंकि उनको पढ़ाई मे कोई खास रुचि नहीं है। वहीं 18% ऐसे लोग है जिन्हें कुछ भी पढ़ना-लिखना नहीं आता है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। भारत का संविधान हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार देता है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे। लेकिन हाल ही में सरकार द्वारा हुए एक सर्वे के अनुसार, कई बच्चे खुद स्कूल नहीं जाते। इस सर्वे में पाया गया कि भारत में करीब 2 फीसदी बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने कभी स्कूल नहीं देखा। केरल एकमात्र ऐसा राज्य है जहां हर बच्चा स्कूल जाता है।

स्कूल न जाने के कारण

नेशनल सैंपल सर्वे कि रिपोर्ट में सामने आया है कि स्कूल न जाने का मुख्य कारण आर्थिक तंगी नहीं है। 24 फीसदी बच्चे इसलिए स्कूल नहीं जाते क्योंकि उन्हें पढ़ाई में रुचि नहीं है। 21 फीसदी बच्चों के माता-पिता नहीं चाहते कि वे पढ़ाई करें। 17 फीसदी बच्चों ने आर्थिक कारणों से स्कूल छोड़ दिया और 13 फीसदी बच्चे बीमारियों या दिव्यांगता के कारण स्कूल नहीं जा सके।

साक्षरता और शिक्षा के आंकड़े

2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 78 करोड़ लोग साक्षर हैं लेकिन इनमें से आधे लोग केवल अपना नाम ही लिख सकते हैं। 15 साल से ऊपर की उम्र के 81.6% लोग साधारण वाक्य पढ़ सकते हैं लेकिन 18% लोग एक साधारण वाक्य भी नहीं पढ़ पाते। खासतौर पर गांवों में यह स्थिति और खराब है। गांवों में 22% लोग साक्षर नहीं हैं जबकि शहरी इलाकों में यह आंकड़ा 10% है।

गणना में भी कठिनाई

सर्वे में यह भी पाया गया कि हर 10 में से 2 लोग साधारण जोड़-घटाव नहीं कर सकते। गांवों में यह समस्या ज्यादा है जहां 25% महिलाएं और 22% लोग गणना में सक्षम नहीं हैं।

साइंस और टेक्नोलॉजी में पिछड़े

भारत में साइंस और टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन करने वालों की संख्या भी कम है। 21 साल से ऊपर के सिर्फ 34% लोग ही इन विषयों में ग्रेजुएशन करते हैं। महिलाएं इस क्षेत्र में पुरुषों से पीछे हैं।

इंटरनेट का उपयोग

सर्वे में यह भी सामने आया कि 43% लोग ऐसे थे जिन्होंने तीन महीने तक इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं किया यह उस समय की स्थिति है जब इंटरनेट अब अधिकतर लोगों के पास है।

इस सर्वे से यह साफ होता है कि भारत में शिक्षा और साक्षरता की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵