back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं हिमाचल प्रदेश की अधिकारी ओशिन शर्मा, जिनके इस्तीफे की पूरे देश में हो रही है चर्चा

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ओशिन शर्मा सोशल मीडिया में काफी प्रसिद्ध हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रशासनिक सेवा की 32 वर्षीय महिला अधिकारी ओशिन शर्मा का तबादला कर दिया गया है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई नई तैनाती नहीं दी गई है। हिमाचल सरकार के इस आदेश के बाद से सोशल मीडिया में हडकंप मच गया है। हिमाचल सरकार ने 13 सितंबर 2024 को हिमाचल प्रशासनिक सेवा(HAS) की महिला अधिकारी ओशिन शर्मा का यह ट्रांसफर किया है। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के संधोल में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थी।

लोगों में इसको लेकर काफी नाराजगी है

बता दें कि ओशिन शर्मा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और हिमाचल प्रदेश में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जैसे ही उनके ट्रांसफर की यह खबर सोशल मीडिया तक पहुंची तो लोगों में इसको लेकर काफी नाराजगी है। वहीं लोगों की बढती नाराजगी के बाद भी हिमाचल सरकार ने अभी तक ये स्पष्ट नहीं किया है कि ओशिन शर्मा का ट्रांसफर क्यों किया गया है, अगर ट्रांसफर कर भी दिया गया है तो उन्हें नई पोस्टिंग क्यों नहीं दी गई है।

इन सभी को अभी अपनी नई पोस्टिंग मिलनी है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार ओशिन शर्मा को अपने कार्यों में देरी करने को लेकर एसडीएम धर्मपुर ने एक नोटिस भी जारी किया था। जानकारी के अनुसार ओशिन शर्मा बिना किसी नई पोस्टिंग के शिमला में डिपार्मेंट ऑफ पर्सनल में रिपोर्टिंग कर रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओशिन शर्मा के तबादले में एसडीएम धर्मपुर के नोटिस का कोई लेना देना नहीं है। ओशिन शर्मा हिमाचल प्रशासनिक सेवा(HAS) की वर्ष 2021 बैच की अधिकारी हैं, इस बैच के कई अन्य अधिकारियों का भी बिना नई पोस्टिंग के तबादला किया गया है। इनमे शिखा, अर्शिया शर्मा और मोहित रत्न का नाम भी शामिल है, इन सभी को अभी अपनी नई पोस्टिंग मिलनी है।

वह मंडी और कांगड़ा में अपनी सेवा दे चुकी हैं

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ओशिन शर्मा सोशल मीडिया में काफी प्रसिद्ध हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर 1.9 लाख फॉलोअर्स, फेसबुक पर 2.96 लाख और इंस्टाग्राम पर 3.5 लाख फॉलोअर्स हैं। हिमाचल प्रदेश में कई लोग ओशिन शर्मा को मेहनती अधिकारी मानते हैं। ये सभी लोगों उनके द्वारा लागू गए सामाजिक कल्याण, पंचायती योजना और पर्यावरण से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की जमकर तारीफ करते हैं। वह मंडी और कांगड़ा में अपनी सेवा दे चुकी हैं। यहां के अधिकतर लोग ओशिन शर्मा के तबादले की आलोचना कर रहे हैं और ओशिन शर्मा के द्वारा किए गए कार्यों की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।   

जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमती से तलाक ले लिया था

ओशिन शर्मा हिमाचल प्रदेश के भरमौर आदिवासी क्षेत्र के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हिमाचल प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ओशिन शर्मा की शादी भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विशाल नेहरिया से वर्ष 2021 में हुई थी। दोनों ही एक दुसरे को अपने कॉलेज के समय से जानते थे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया। ओशिन शर्मा ने खुद सामने आकर खुलासा किया था कि उनके पूर्व पति विशाल नेहरिया उनके साथ मारपीट करते हैं और मानसिक रूप से भी दुर्व्यवहार करते हैं। जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमती से तलाक ले लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Himachal Pradesh: नए साल पर कुल्लू में सख्ती, नदी किनारे जाने पर रोक, नियम तोड़े तो जेल और जुर्माना

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नए साल के मौके पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵