back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP By Election 2024: सपा विधायक पूजा पाल क्यों कर रही हैं BJP का प्रचार? सामने आई बड़ी वजह

सपा विधायक पूजा पाल यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी के समर्थन में आ गई हैं। वह खुलकर घर घर जाकर बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट की मांग कर रही हैं। पूजा पाल ने खुलकर इसकी वजह बताई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 20 नवंबर 2024 को 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बीच आक्रामक बयानबाजी का दौर जारी है। वहीं समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाली कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल खुलकर बीजेपी के समर्थन में आ गई हैं। समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल फूलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार दीपक पटेल के समर्थन में वोट मांग रही हैं। इससे पहले सपा विधायक पूजा पाल ने राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग कर बीजेपी का समर्थन किया था।

सपा विधायक पूजा पाल का बीजेपी की तरफ झुकाव का कारण

सपा विधायक पूजा पाल कई बार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से भी मुलाकात करती रही हैं। सपा विधायक पूजा पाल का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें न्याय दिलाया। इसीलिए वह बीजेपी के उम्मीदवार का चुनाव प्रचार कर रही हैं। दरअसल पूजा पाल दिवंगत पूर्व बसपा विधायक राजू पाल की पत्नी हैं। राजू पाल प्रयागराज के पश्चिमी शहर सीट से विधायक थे। बदमाशों ने 25 जनवरी 2005 को राजू पाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद राजू पाल की हत्या का आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर लगा था।

बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पिछले साल हत्या हो चुकी है। योगी सरकार ने राजू पाल की हत्या के अन्य आरोपियों को भी सजा दिलाने में पूजा पाल की बड़ी मदद की थी। इसके बाद से सपा विधायक पूजा पाल का झुकाव बीजेपी की तरफ हो गया और उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भी बीजेपी को सपोर्ट किया था।

सपा के टिकट पर 2022 में चायल विधानसभा सीट का चुनाव जीता

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूजा पाल ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से अपना दल की प्रत्याशी को हराया था। गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले यह विधानसभा सीट बीजेपी के पास थी, लेकिन वर्ष 2022 में यह सीट अपना दल सोनेलाल के पक्ष में चली गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: नंदीग्राम सीट पर कौन सी पार्टी लहरा सकती है जीत का परचम, जानिए क्या कह रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से एक है नंदीग्राम जिसे हॉट सीट के नाम से भी जाना जाता है। यह...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...