back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शरद पवार ने अजित पवार की बढ़ाई मुश्किलें, महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले इन नेताओं को अपनी NCP में किया शामिल

शरद पवार ने एक बड़ा दांव चलकर अजित पवार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इन नेताओं को NCP(SP)में शामिल कर लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। शरद पवार ने इससे पहले ही एक बड़ा दांव चलकर अपने भतीजे अजित पवार के लिए मुश्किलें बढ़ा दी है। शरद पवार महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों पर बड़ा असर रखने वाले अजित पवार के 2 सहयोगियों को अपनी पार्टी में शामिल करने में सफल रहे। इसके अलावा शरद पवार महाराष्ट्र की 1 अन्य विधानसभा सीट पर बड़ा असर रखने वाले BJP के नेता को अपनी पार्टी में शामिल करने में कामयाब रहे।

इन लोगों की हड़पसर सीट पर अच्छी पकड़ मानी जाती है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शरद पवार ने 14 नवंबर 2024 को पुणे और रायगढ़ में अपनी पार्टी NCP(SP) में कई नेताओं को शामिल किया। इससे महायुती गठबंधन को बड़ा झटका लगने की पूरी संभावना है। वड़गांव शेरी निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व एनसीपी नगरसेवक रेखा टिंगरे और चंद्रकांत टिंगरे NCP(SP) में शामिल हो गए हैं। शरद पवार ने इनके अलावा दिलीप तुपे और अनिल तुपे को भी अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। इन लोगों का पुणे की हड़पसर विधानसभा सीट पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। दिलीप तुपे महाराष्ट्र की पुणे नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इस कारण उनका हड़पसर विधानसभा सीट पर अच्छी पकड़ है।

NCP के सुनील टिंगरे को हराने के लिए चला ये दांव

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, वड़गांव शेरी निर्वाचन क्षेत्र में बड़ा असर रखने वाली रेखा टिंगरे NCP(SP) में शामिल हो गई हैं। रेखा टिंगरे वर्ष 2022 मेंबीजेपी में शामिल हुई थी। लेकिन वह 4 महीने पहले ही अजित पवार की NCP में शामिल हो गई थी। अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार  रेखा टिंगरे को अपनी पार्टी में शामिल करने में सफल हो गए हैं। शरद पवार ने यह दांव वडगांवशेरी में NCP के सुनील टिंगरे को हराने के लिए चला है। रेखा टिंगरे और सुनील टिंगरे को एक दूसरे का बड़ा प्रतिद्वंदी माना जाता है। क्योंकि एक दौर में रेखा टिंगरे ने सुनील टिंगरे से अदावत के चलते ही NCP का दामन छोड़ दिया था। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार की मौत पर रोहित पवार का दावा, प्लेन क्रैश में पायलट का इस्तेमाल कर साजिश की संभावना की जताई आशंका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता रोहित पवार ने हाल ही में बारामती विमान हादसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...