back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Panipat:जिम ट्रेनर के प्यार में पत्नी ने किया रिश्तों का कत्ल, पैसे देकर पति की कराई हत्या, 3 साल बाद खुला भेद

पानीपत में एक महिला ने जिम ट्रेनर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करा दी। दरअसल पति को उसकी जिम ट्रेनर के साथ अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। जिस वजह से वो पत्नी को ट्रेनर से मिलने से रोक रहा था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिम ट्रेनर के प्यार में पागल एक महिला ने अपने पति की हत्या करा दी। इस वारदात का खुलासा पुलिस ने 3 साल बाद किया है। 

जिम ट्रेन के लिए पति की कराई हत्या

पुलिस की जांच के मुताबिक पानीपत के रहने वाले विनोद बरारा की पत्नी निधि जिम जाती थी। इसी दौरान उसे एक जिम ट्रेनर सुमित से इश्क हो गया। धीरे-धीरे निधि और जिम ट्रेनर के बीच अवैध संबंध हो गए। विनोद को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की भनक लग गई थी। जिसके चलते पति-पत्नी में विवाद होते रहते थे। विनोद ने जिम ट्रेनर सुमित को भी कई बार उसकी पत्नी से दूर रहने के लिये कहा था, लेकिन निधि और सुमित नहीं माने। उल्टे उन दोनों ने विनोद को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। पहले तो उन्होंने विनोद का रोड एक्सीडेंट कराया, लेकिन विनोद बच गया। जिसके बाद उन दोनों ने मिलकर विनोद को घर पर ही गोली मरवा दी। 

ट्रक चालक को दी 10 लाख रुपये की सुपारी

पुलिस की जांच के मुताबिक सुमित और निधि ने एक ट्रक चालक को 10 लाख रुपये की सुपारी दी। उससे विनोद की कार का एक्सीडेंट कराना था। 5 अक्टूबर 2021 को ट्रक ड्राइवर के द्वारा विनोद की कार को टक्कर मार दी गई। जिसमें विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि उसकी जान बच गई थी।

मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने की दोबारा जांच

जिसके बाद उन दोनों ने ट्रक चालक को और पैसों का लालच देकर घर में मरवाने का प्लान बनाया। जिसके बाद ट्रक चालक ने विनोद की उसके ही घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक देव सुनार ने बताया कि वो समझौते के लिए कोर्ट से बाहर आया था, लेकिन विनोद (मृत व्यक्ति) ने समझौते से इनकार कर दिया। जिसके चलते उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस उसके जवाब से संतुष्ट हो गई और उसे जेल भेज दिया। लेकिन विनोद के परिजनों को इस बात पर भरोसा नहीं था। विनोद के भाई ने तीन साल बात पुलिस से संपर्क कर मामले में नई जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने इसे नए सिरे से जांच की। जिसमें सारा मामला परत दर परत खुलके सामने आ गया।

दरअसल निधि अपनी बेटी को ऑस्ट्रेलिया भेजकर जिम ट्रेनर के साथ रह रही थी। उसकी लाइफ स्टाइल भी बदल गई थी। फिर पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस के मुताबिक निधि ने विनोद की हत्या सिर्फ इसलिए कराई ताकि वो जिम ट्रेनर सुमित के साथ रह सके। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अमेरिका में भारतीय नागरिक का सिर काटने की घटना पर ट्रंप का बयान, कहा- आरोपी को मिलेगी कड़ी सजा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका के डलास में भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की सिर काटकर हत्या किए जाने की वीभत्स घटना पर...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...