back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : भागलपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर विधवा की हत्या, पड़ोसी सरेआम गोली मारकर हुआ फरार

बिहार के भागलपुर जिले में एक विधवा महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है, जहां गोपालपुर में सनकी युवक ने महिला द्वारा मोबाइल नंबर देने से इनकार करने पर हत्या कर दी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के भागलपुर से एक मार्मिक मामला सामने आया है, जिसमें भागलपुर जिले के गोपालपुर में एक विधवा महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी पंचायत के बालू टोला में गुरुवार सुबह हुई है इसमें मृतका की पहचान 26 वर्षीय मोनी देवी के रूप में हुई है। वह दो बच्चों की मां थी। पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। हत्या करने के बाद भाग रहे गांव के रहने वाले मनचले युवक प्रकाश मंडल को मोनी देवी के चचिया ससुर ने पकड़ कर उसका हथियार छीन लिया। लेकिन, आरोपी के परिवार वाले उसे छुड़ाकर भगा ले गए। 

बता दें, भागलपुर जिले के गोपालपुर में एक विधवा महिला की सनकी युवक ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी जिसमें जानकारी अनुसार, महिला ने युवक को अपना मोबाइल नंबर देने व छेड़छाड़ का विरोध किया था। गांव में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, गांव के ही प्रकाश मंडल ने देशी कट्टा से नजदीक से एक गोली मोना देवी के कनपटी में मार दी जिससे मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गई इससे आक्रोशित लोग आरोपी को भगाने वालों से मारपीट करने को उतारू हो गए। जहां घटना की सूचना मिलने के बाद गोपालपुर पुलिस पहुंची और लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। 

कोरोना काल में पति की हुई थी मौत

दरअसल, मृतक महिला के पति की मौत चार-पांच वर्ष पूर्व कोरोना काल में ही हो गई थी। महिला को एक सात साल की बेटी नूतन और पांच साल का बेटा रौनक कुमार है। बेटा अपने ननिहाल सिंहेश्वर स्थान मधेपुरा में रहता है। मृतका के ससुर की भी मौत हो चुकी है। मोना देवी जीविका योजना द्वारा ऋण लेकर घर पर ही छोटी-मोटी दुकान चलाकर अपनी सास एवं बच्चों की परवरिश कर रही थी। उसके जाने के बाद अब परिवार भी बेसहारा हो गया है।

मृतका के चाचा ससुर कैलाश राम ने बताया कि, गांव के ही रहने वाले बनारसी मंडल का बेटा प्रकाश पिछले कुछ दिनों से बहू के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहा था। वो मोना पर गलत नजर रखता था। बुधवार रात को भी वह दुकान में जबरदस्ती करके मोबाइल नंबर मांग रहा था। सुबह मोना देवी ने गांव और समाज के सभी लोगों को इसकी जानकारी दी। इसी बीच सुबह करीब 8 बजे जब मोना अपनी दुकान पर थी, तो प्रकाश मंडल हाथ में बंदूक लेकर आया और मोना के माथे में गोली मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर नवगछिया अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने आरोपी के हाथ से जो बंदूक छीनी थी, उसे भी पुलिस को सौंप दिया गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रकाश मंडल का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है वो इससे पहले भी हत्या ,लूट एवं रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है। अब वहीं पुलिस द्वारा दी जानकारी अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि छेड़छाड़ के विरोध में हत्या की बात परिजन बता रहे हैं। फिलहाल, इसकी छानबीन जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...