back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“हां, मैं ही रहूंगा मुख्यमंत्री”, डीके शिवकुमार और अपने बीच अनबन की अटकलों पर विराम लगाते हुए बोले सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को साफ शब्दों में कह दिया कि वे पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों के दावों को खारिज कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को साफ शब्दों में कह दिया कि वे पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों के उन दावों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी उन्हें कार्यकाल के बीच में हटा सकती है।

बीजेपी के आरोपों पर जवाब

बीजेपी नेताओं द्वारा उठाए गए सवालों पर सिद्धारमैया ने सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,”बीजेपी कुछ भी दावा कर सकती है, लेकिन क्या वह हमारी हाईकमान है? कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी मामलों में विपक्ष का कोई दखल नहीं हो सकता।

शिवकुमार की सफाई – ‘हाईकमान जो कहेगा, वही करूंगा’

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी इन विवादों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के अनुशासन का पालन करेंगे और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ खड़े रहेंगे। “मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है। जो हाईकमान कहेगा, मुझे वही करना होगा। मुझे किसी के समर्थन की जरूरत नहीं।”

शिवकुमार का फोकस 2028 पर

शिवकुमार ने यह भी कहा कि वह फिलहाल मुख्यमंत्री पद की कोई इच्छा नहीं रखते। उनका ध्यान 2028 में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने पर है। “मेरा लक्ष्य है कि कांग्रेस 2028 में मजबूती से सत्ता में लौटे। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते, शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से नहीं कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए और पार्टी में अनुशासन ही सर्वोच्च है। जब सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं, तो नेतृत्व को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए।

 रणदीप सुरजेवाला और खड़गे की सफाई भी आई

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी साफ किया कि “कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की कोई योजना नहीं है। अगर कोई निर्णय होगा, तो पार्टी हाईकमान ही करेगा। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों के ताजा बयानों ने साफ संकेत दिया है कि कर्नाटक में फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, कांग्रेस के भीतर चल रही चर्चाओं और विधायकों की कुछ मांगों से यह जरूर स्पष्ट होता है कि अंदरूनी खिचाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵